एक्सप्लोरर

बस्तर में भारी बारिश और बाढ़ के बीच इंद्रावती नदी ने बढ़ाई टेंशन, 40 गांवों से जिला मुख्यालय का टूटा संपर्क

Flood in Bastar: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण यहां के नदी नाले उफान पर हैं. पानी भरने से कई जगह आवगमन भी बाधित हुआ है.

Bastar News Today: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. ग्रामीण अंचलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. कई गांवो का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है.इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. 

लगातार बारिश की वजह से इंद्रावती नदी डेंजर लेवल पर पहुंच गई है. जिससे निचली बस्तियों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. सबसे ज्यादा बीजापुर में बारिश ने तबाही मचाई है. पूरे बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा बीजापुर रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है. इसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात यहां बने हुए हैं.

जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क
यहां के 40 से अधिक गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. इसके अलावा आश्रमों और स्कूलों में भी बारिश का पानी भर गया है. नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के कई कैंप में भी बारिश का पानी भरता जा रहा है. बीजापुर के अलावा कांकेर जिले में भी लगातार बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर है. 

जानकारी के मुताबिक, चवेला और खंडी नदी उफान पर हैं. जिससे कांकेर मुख्यालय का दुर्गकोंदल और भानुप्रतापपुर इलाके से संपर्क टूट गया है. अभी भी यहां लगातार बारिश हो रही है, जिससे परेशानी और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. 

बैक वाटर से बाढ़ का खतरा
इसके अलावा छत्तीसगढ़ को तेलंगाना और उड़ीसा से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर भी पानी भर जाने की वजह से आवागमन प्रभावित है. हालांकि गोदावरी नदी का बैक वाटर अभी छत्तीसगढ़ की ओर नहीं आने से राहत की स्थिति है. 

गोदावरी नदी भरने से बैक वॉटर छत्तीसगढ़ की सुकमा की ओर आता है, तो एक बार फिर से कोंटा ब्लॉक बाढ़ से प्रभावित हो सकता है. फिलहाल यहां भी बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए पूरी तरह से अलर्ट जारी किया गया है.

सुकमा बीजापुर में घरों में घुसा पानी
बारिश से सबसे ज्यादा बुरा हाल दक्षिणी बस्तर का है. बीजापुर और सुकमा में भारी बारिश की वजह से 100 से अधिक घरों में पानी भर गया है. कई सड़के जलमग्न हो गई हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है और चारों तरफ पानी पानी नजर आ रहा है. 

SDRF और आपदा प्रबंधन अलर्ट
उड़ीसा के कोलाब डैम से इंद्रावती नदी का गेट खोला जाता है तो बस्तर जिले के आधे से ज्यादा इलाका बाढ़ से प्रभावित होगा. हालांकि अब तक गेट खोलने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उड़ीसा में भी भारी बारिश हो रही है. ऐसे में कभी भी कोलाब डैम का गेट खोला जा सकता है. 

जगदलपुर शहर में भी कई वार्ड में जल भराव की समस्या से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर और कांकेर जिले के कलेक्टर का कहना है कि भारी बारिश को देखते हुए SDRF की टीम और बाढ़ आपदा प्रबंधन को पूरी तरह से अलर्ट किया गया है. 

इंद्रावती नदी उफान पर
सबसे अच्छी बात है कि बाढ़ से कहीं भी जनहानि होने की शिकायत नहीं मिली है. समय रहते निचली बस्तियों और डुबान क्षेत्र के रहवासियों को खाली कराकर शिविरों में भेजा जा रहा है. साथ ही 24 घंटे जल स्तर पर निगरानी रखी जा रही है. इंद्रावती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. जिससे पुराना पुल पूरी तरह से डूब गया है.

ये भी पढ़ें: बस्तर संभाग में आफत की बारिश, 30 से ज्यादा गांव टापू में तब्दील, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget