एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: फिर खुला पेगासस का जिन्न! पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

Chhattisgarh News: भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर उनकी जासूसी कराने और पेगासस द्वारा फोन टैपिंग के आरोप लगाए, दावा किया कि उनका फोन सर्विलांस पर है.

Bhupesh Baghel On Pegasus: छत्तीसगढ़ में पेगासस जासूसी का मामला फिर चर्चा में आ गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर उनकी जासूसी कराने और फोन टैपिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं. एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में बघेल ने दावा किया कि उनका फोन सर्विलांस पर है.

इतना ही नही इंटेलीजेंस एजेंसी के लोग भी तीन दिन पहले उनके बंगले पर पूछताछ करने आए थे. बघेल ने कहा कि इससे पहले भी हमारे नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं की जासूसी और फोन टैपिंग सरकार करा चुकी है. 

मेरी जिम्मेदारी बढ़ने के बाद तेज हुई मेरी जासूसी- बघेल
बघेल का कहना है कि जब से उन्हें राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है, उनकी जासूसी बढ़ गई है. उन्होंने बताया कि इंटेलिजेंस अधिकारी उनके घर आकर यह पता कर रहे हैं कि वहां कितने लोग रहते हैं और उनसे कौन-कौन मिलने आता है. इससे पहले भी राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं पर इसी तरह की जासूसी के आरोप लग चुके हैं.

पहले भी विपक्षी नेताओं की जासूसी के आरोप- बघेल
भूपेश बघेल का दावा है कि यह पहली बार नहीं है जब सरकार पर विपक्षी नेताओं की जासूसी करने के आरोप लगे हैं. इससे पहले राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इजरायली सॉफ्टवेयर पेगासिस के जरिए फोन टैपिंग का आरोप सरकार पर लगा चुके हैं.

कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बंगले के बाहर एक पुलिस अधिकारी संदिग्ध रूप से जासूसी करता हुआ पकड़ा गया था. बैज ने भी सरकार पर कांग्रेस नेताओं की जासूसी कराने और फोन सर्विलांस पर डालने के आरोप लगाए हैं. इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया था.

बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस की पुरानी परंपरा
विधानसभा में जासूसी के आरोपों को लेकर हुए हंगामे के बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में ही विपक्षी नेताओं की जासूसी होती थी और यह उनकी पुरानी परंपरा रही है. बीजेपी का कहना है कि उनकी सरकार किसी भी विपक्षी नेता की जासूसी नहीं करवा रही है.

भूपेश बघेल जल्द देंगे आलाकमान को जानकारी
भूपेश बघेल का कहना है कि पार्टी ने उन्हें पंजाब चुनाव जीतने की जिम्मेदारी दी है, और इसी वजह से उनकी जासूसी तेज कर दी गई है. वह जल्द ही दिल्ली जाकर पार्टी आलाकमान को इस पूरे मामले की जानकारी देंगे. कुल मिलाकर यह मामला अब राजनीतिक गलियारों में गरमाया हुआ है और आने वाले दिनों में इस पर और विवाद बढ़ सकता है.

विनीत पाठक की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें - नारायणपुर में नक्सलियों की कायराना करतूत, IED विस्फोट में खदान के मजदूर की मौत, दूसरा घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget