एक्सप्लोरर

नारायणपुर में नक्सलियों की कायराना करतूत, IED विस्फोट में खदान के मजदूर की मौत, दूसरा घायल

IED Blast: नक्सली अब खदान के मजदूरों को निशाना बनाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं. नक्सलियों के बिछाए आईईडी की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है.

Narayanpur IED Blast: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है. आईईडी की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गयी है और दूसरा साथी बुरी तरह से घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक निको जायसवाल लौह अयस्क खदान में नक्सलियों ने आईईडी बम प्लांट किया था. मजदूर का बिछाए आईईडी बम पर पांव पड़ने से विस्फोट हो गया.  आईईडी में हुए धमाके की वजह से दो मजदूर घायल हो गये.

दोनों घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल ले जाने के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया. मृतक मजदूर की पहचान दिलीप कुमार बघेल के रूप में हुई है. खदान के दूसरे मजदूर हरेंद्र नाग की स्थिति सामान्य बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर और एसपी घायल मजदूर का हाल-चाल जाने जिला अस्पताल पहुंचे.

आईईडी ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी बम का इस्तेमाल किया था. नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम लगाते हैं. पिछले कुछ सालों से खदान के आसपास रहने वाले मजदूर आईईडी बम की चपेट में आ रहे हैं. खदान के मजदूर की मौत पर स्थानीय विधायक और वन मंत्री केदार कश्यप ने शोक जताया है.

खदान में नक्सलियों ने किया था प्लांट

नक्सलियों की कायराना करतूत से खदान मजदूरों में दहशत का माहौल है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान की वजह से माओवादी बैकफुट पर हैं. सुरक्षा बलों की टीम को लगातार सफलता मिल रही है. बौखलाहट में नक्सली अब खदान के मजदूरों को निशाना बनाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं. ऐसे में पुलिस ने इलाके में गश्ती बढ़ा दी है. लौह अयस्क खदान के पास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है. 

ये भी पढ़ें- नारायणपुर में 7 महिला समेत 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 40 लाख का इनाम था घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget