एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections: 'हथियार डालना-उठाना आपको शोभा देता होगा दाऊ', सीएम बघेल के तंज पर रमन सिंह का जवाब

Chhattisgarh Assembly Elections: विधानसभा चुनाव में चंद महीने बचे हैं. यहां सीधी टक्कर बीजेपी और कांग्रेस में है तो अब पूर्व सीएम रमन सिंह और सीएम भूपेश बघेल में जुबानी जंग शुरू हो गई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व सीएम रमन सिंह (Raman Singh) ने वर्तमान सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के एक बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है. रमन सिंह ने कहा कि हथियार डालना और उठाना आपको शोभा देता होगा हम तो 15 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं. दरअसल, बीते दिनों सीएम बघेल ने कहा था कि बीजेपी नेता खुद मेहनत नहीं करते, दूसरे के भरोसे सत्ता में आना चाहते हैं. 

छत्तीसगढ़ के सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रमन सिंह ने ट्वीट किया, 'हथियार डालना और उठाना आपको शोभा देता होगा दाऊ भूपेश बघेल, हम तो 15 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं. बाकी उप-मुख्यमंत्री मामले में बीजेपी के कंधे पर रखकर अपनी हताशा मत बताइए, वैसे सक्रियता नहीं आपको संयुक्त नेतृत्व में साहस की जरूरत है, कठिन समय जो शुरू हो गया है.'

भूपेश बघेल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर हमला बोला था. दरअसल, उन्होंने टी एस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया को लेकर तंज कसा था. सीएम बघेल ने कहा कि महाराज साहब के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद बीजेपी नेताओं की सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया देखकर लग रहा है कि बेचारे अपने भरोसे नहीं थे.

जमीन पर सक्रिय नहीं हैं बीजेपी नेता- सीएम भूपेश बघेल
बघेल ने पत्रकारों से कहा, 'पहले ही हथियार डाल चुके हैं, तभी तो बार-बार प्रभारी बदल रहे हैं. प्रदेश के नेतृत्व को बदल रहे हैं, हताशा में हैं बीजेपी के लोग. महाराज साहब के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद बीजेपी नेताओं की सोशल मीडिया में जिस तरह से प्रतिक्रिया आ रही थी, पिछले कुछ चुनाव में जैसे हमें जोगी फैक्टर के कारण लगातार सत्ता से वंचित हो जा रहे थे. ये उम्मीद कर रहे थे. लेकिन पर भरोसा-तीन परोसा नहीं चलेगा. खुद तो मेहनत करते नहीं दूसरे के भरोसे सत्ता हासिल करना चाहते हैं.तो वैसे भी साढ़े चार साल कुछ इन्होंने किया नहीं है. चुनाव में कुछ महीने बचे हैं तो सक्रियता दिख रही है. वो भी प्रभारी में दिख रही है. स्थानीय नेता तो अभी भी सक्रिय नहीं हैं.'

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Elections: छत्तीसगढ़ की इस सीट पर आज तक नहीं जीत पाई BJP, जानें- यहां का सियासी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget