एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: कब आएगी छत्तीसगढ़ कांग्रेस की लिस्ट, डिप्टी सीएम ने दिया ये जवाब

Chhattisgarh Congress list: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने गुरुवार (12 अक्टूबर) को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आखिर कांग्रेस की तरफ से नाम की घोषणा में देरी क्यों हो रही है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है. राज्य में दो दिन यानी 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं पहले चरण के 20 सीटों के लिए 13 अक्टूबर से नामांकन शुरू होगा और अगले महीने 7 नवंबर को 20 सीटों पर मतदान होगा. बीजेपी ने इन सभी 20 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन कांग्रेस (Congress) की तरफ से अब तक कोई नाम सामने नहीं आया है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) ने कांग्रेस की तरफ से नाम की घोषणा में हो रही देरी का कारण बताया है.

कांग्रेस की पहली लिस्ट पर डिप्टी सीएम का बयान

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) ने गुरुवार (12 अक्टूबर) को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आखिर कांग्रेस की तरफ से नाम की घोषणा में देरी क्यों हो रही है. संवाददाताओं के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि, हम पितृ पक्ष (चुनाव के लिए सूची जारी करने के लिए) का इंतजार कर रहे हैं. टीएस सिंहदेव के इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस पितृ पक्ष खत्म होने का इंतजार कर रही है और पितृ पक्ष खत्म होने के बाद वह अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है. वहीं आजकल कांग्रेस खेमे में काफी हलचल बढ़ी है.

डिप्टी सीएम ने महिला आरक्षण पर की बात

इसके अलावा डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) ने महिला आरक्षण पर भी बात की. उन्होंने कहा कि हमने पिछली बार भी महिलाओं को सीट दिया था, इस बार भी यही प्रयास रहेगा. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के पास सिर्फ एक महिला विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास करीब 11 महिला विधायक हैं. हम कोशिश करेंगे कि 11 लोकसभा सीटों पर हम महिलाओं को सीटें दें.’ बता दें कि, गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली (Delhi) में होने वाली है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक के बाद   कांग्रेस की पहली सूची जारी हो सकती है.

दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद पहले चरण के 20 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम जारी किए जा सकते हैं. दरअसल, गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) दिल्ली रवाना हो रहे हैं. वो दिल्ली में गुरुवार को होने वाली चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक के बाद गुरुवार रात तक पहली लिस्ट जारी होने का अनुमान है. वहीं बीजेपी ने पंडरिया छोड़कर सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं. बची हुई एक सीट पर आज ही नाम जारी होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: पीडीएस दुकान संचालक कर रहे आचार संहिता का उल्लंघन, बांट रहे सीएम-मंत्री के फोटो लगे पर्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget