एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में दिखा टीएस सिंहदेव का दबदबा! विरोध में शामिल नेताओं का कटा टिकट

Chhattisgarh Congress List: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में सरगुजा संभाग में उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का विरोध करने वाले रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह का टिकट कट गया है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 53 प्रत्याशियों की सूची में नौ विधायकों और एक पूर्व मंत्री का टिकट काटा गया है. सरगुजा संभाग में उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का विरोध करने वाले रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह का टिकट कट गया है. वहीं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल का भी टिकट काट कर उपमुख्यमंत्री के बेहद करीबी रमेश सिंह को प्रत्यासी बनाया गया है.  खबरों की माने तो विनय जायसवाल भी उप-मुख्यमंत्री के खिलाफत करने में पीछे नहीं हटते थे. इसके अलावा बैकुंठपुर विधानसभा से वर्तमान विधायक अम्बिका सिंहदेव की सीट को अभी होल्ड किया गया है, जो कि कांग्रेस की आज जारी हुई दूसरी सूची में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के दबदबे के तौर पर देखा जा रहा है.

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले की दो सीटों पर नाम की घोषणा

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले की दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर की है. विधानसभा क्रमांक 1 भरतपुर सोनहत (आरक्षित) से दोबारा वर्तमान विधायक गुलाब सिंह कमरो को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर वर्तमान विधायक का नाम तय माना जा रहा है. भाजपा ने यहां से केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने श्याम सिंह मरकाम को अपना उम्मीदवार बनाया है. श्याम सिंह मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के फाउंडर स्व हीरा सिंह मरकाम के पुत्र हैं. वर्ष 2018 में भी मरकाम ने भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी, तब वे तीसरे नंबर पर थे. उन्होंने लगभग 27 हजार वोट प्राप्त किए थे।. एक बार फिर उनके मैदान में उतरने से इस सीट पर बेहद रोचक मुकाबले की संभावना जताई जा रही है.

बात विधानसभा क्रमांक मनेन्द्रगढ़ विधानसभा (सामान्य सीट) की करें तो यहां से कांग्रेस ने रमेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. पेशे से वकील रमेश सिंह पुराने कांग्रेसी हैं. वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है. मामला यहां बेहद कड़ा होने की उम्मीद है. 

 मनेन्द्रगढ़ से रमेश सिंह को मिला टिकट

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सामान्य सीट है और इसमे नगर निगम चिरमिरी के साथ खड़गवां तहसील आती है. अक्सर ऐसा होता है कि भाजपा और कांग्रेस अपना उम्मीदवार खड़गवां या चिरमिरी से उतारा करती है. कारण यह है कि ज्यादा वोटर चिरमिरी नगर निगम के साथ खड़गवां में आते हैं.  दूसरी ओर कांग्रेस सरकार ने कोरिया से अलग कर नया जिला बनाया है, जिसका नाम मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर दिया है और जिले का मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ को बनाया है. अब मनेन्द्रगढ़ से रमेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है. देखना होगा कि मनेन्द्रगढ़ के उम्मीदवार को चिरमिरी और खड़गवां किस तरह से चुनाव में डालते है, जबकि भाजपा ने अपना उम्मीदवार खड़गवां से बनाया है.

निर्दलीय लड़े थे चुनाव रमेश सिंह

वर्ष 2008 के चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी के साथ सीटों को लेकर समझौता हुआ था. मनेन्द्रगढ़ सीट एनसीपी के खाते में गई थी. एनसीपी ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामानुज अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया. भाजपा ने दीपक पटेल को और कांग्रेस के दिग्गज नेता रमेश सिंह ने कांग्रेस छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ा. उन्हें 5295 मत मिले, भाजपा के दीपक पटेल को 30912 और एनसीपी के रामानुज अग्रवाल को 16630 मत प्राप्त हुए. भाजपा के दीपक पटेल 42 फीसदी मत पाकर विजयी हुए थे.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: राजस्थान के बाद क्या छत्तीसगढ़ में भी बदलेगी चुनाव की तारीख? AAP ने चिट्ठी लिखकर की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget