एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: राजस्थान के बाद क्या छत्तीसगढ़ में भी बदलेगी चुनाव की तारीख? AAP ने चिट्ठी लिखकर की मांग

Chhattisgarh Election Date: आप पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की तारीख में बदलाव की मांग की है. त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आप ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को चिट्ठी लिखी है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की तारीख में बदलाव की मांग की है. त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर यह मांग की है. AAP ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपील की है कि दीपावली, लक्ष्मी-गणेश पूजा और छठ पूजा जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ चुनाव तिथि 17 नवंबर से बदलकर 25 नवंबर की जाए, ताकि मत प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सके. राज्य में दो चरणों में वोटिंग होनी है. पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर निर्धारित है. नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

बता दें कि राजस्थान में चुनाव की तारीख में पहले ही बदलाव किया जा चुका है. मतदान 23 नवंबर को होना था जिसको बदलकर 25 नवंबर कर दिया गया है. कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के साथ-साथ कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उस दौरान राज्य में बड़े पैमाने पर होने वाली शादियों और सामाजिक कार्यक्रमों का हवाला देते हुए आयोग से राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने की मांग की जा रही थी. इसके बाद ये फैसला लिया गया था.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 53 उम्मीदवारों को दिया टिकट


Chhattisgarh Election 2023: राजस्थान के बाद क्या छत्तीसगढ़ में भी बदलेगी चुनाव की तारीख? AAP ने चिट्ठी लिखकर की मांग

छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी. छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है. वहीं, बीजेपी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है. राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी. वहीं, बीजेपी को इस चुनाव में 15 सीटें हासिल हुई थीं.

चुनावी राज्यों पर आम आदमी पार्टी की नजर

गौरतलब है कि दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद से ही आम आदमी पार्टी अपना विस्तार कर रही है. आप अब एक राष्ट्रीय दल बन चुका है. छत्तीसगढ़ के साथ ही वो मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भी उतर चुकी है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं हुआ है. 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget