एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: ‘भूपेश सरकार के पांच साल के भ्रष्टाचार पर लड़ रहे हैं चुनाव’, रमन सिंह का निशाना

Chhattisgarh Election 2023 News: पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव भूपेश सरकार के पांच साल के भ्रष्टाचार, झूठे वादों और विकास को रोकने के मुद्दों पर लड़ा जा रहा है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान चल रहा है. इसके साथ ही नेताओं के दावे और बयान सामने आने लगे हैं. बीजेपी अपनी जीत की बात कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपनी जीत के वादे कर रही है. इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) का बयान सामने आया है. बीजेपी नेता सीएम रमन सिंह ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहले चरण की 20 सीटों में से कम से कम 14 सीटें जीत रही है. इसके अलावा रमन सिंह ने कहा कि ये चुनाव भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है.

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ रहे चुनाव- पूर्व सीएम

कवर्धा में अपना वोट डालने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में चुनाव भूपेश सरकार के पांच साल के भ्रष्टाचार, उनके झूठे वादों और विकास को रोकने के मुद्दों पर लड़ा जा रहा है.’ इसके अलावा रमन सिंह ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पहला चरण भी अच्छा रहेगा और दूसरा चरण भी अच्छा रहेगा और बीजेपी प्रदेश में पूरी बहुमत से सरकार बनाएगी. इसके पहले भी अपनी चुनावी सभाओं में रमन सिंह बीजेपी के जीत का दावा करते आ रहे हैं. रमन सिंह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कई बार प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल को भी घेरा है.

नक्सल प्रभावित जगहों पर हो रहा मतदान

गौरतलब है कि, इस बार छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में भी 23 साल बाद मतदान हो रहा है. कारिगुंडम दंतेवाड़ा (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. मतदान प्रक्रिया सीआरपीएफ 150 बटालियन और जिला बल के सुरक्षा घेरे में हो रही है. वहीं मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान 20 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 9.30 बजे तक लगभग 10 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं कई नेताओं ने जनता से अपील की है कि वो मतदान अवश्य करें. बीजेपी नेता केदार कश्यप ने लोगों से बीजेपी के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है. 

 शाम 5 बजे तक 70.87 प्रतिशत हुए मतदान

वहीं प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल की ओर से भी ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की गई है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज प्रथम चरण का मतदान हो रहा है. मेरी सबसे अपील है कि वोट जरूर करें. अपनी सरकार चुनने के लिए वोटिंग अवश्य करें. वहीं वोटिंग परसेंटेज की बात करें तो शाम 5 बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: बालोद में प्रियंका गांधी की सभा, कहा- ‘वापस आ रही है कांग्रेस’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget