एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: फ्लाइंग स्क्वायड का एक्शन, जब्त किया महतारी वंदन योजना का कथित फॉर्म

Chhattisgarh Election 2023: कोरबा जिले में फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने कथित महतारी वंदन योजना के फार्म दर्री जब्त किए हैं. रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मामले में पुलिस से शिकायत की गई है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर जिला निर्वाचन आयोग की टीम मुस्तैदी से काम कर रही है. कोई मतदाताओं को रिझा न सके इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है. इस कड़ी में कोरबा जिले में फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने कथित महतारी वंदन योजना के फार्म दर्री व अन्य क्षेत्रों से जब्त किए हैं. रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मामले में पुलिस से शिकायत भी कर दी गई है. कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ीपारा व दर्री क्षेत्र के नगोईखार से कथित महतारी वंदन योजना का फार्म जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि फार्म में महतारी वंदन योजना लिखा गया है जिसमें शादीशुदा महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपए देने का उल्लेख है. 

फ्लाइंग स्क्वायड ने जब्त किए फॉर्म

बता दें, फार्म में बकायदा आवेदिका का नाम, पति का नाम, संपर्क नंबर, गांव, वार्ड, ब्लाक, तहसील, जिला और परिवार में विवाहित महिलाओं की संख्या का कॉलम दिया गया है. अंत में आवेदिका के हस्ताक्षर, महतारी वंदन योजना हर विवाहित महिला को हर वर्ष मिलेगा 12 हजार रुपए लिखा गया है. इस फॉर्म को कुछ लोगों द्वारा भरवाए जाने की बात भी सामने आई है. ऐसे ही फार्म खुले स्थान पर फेंके गए थे, जिन्हें फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने जब्त किया है. मामले में रिटर्निंग अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की है. बताया तो यह भी जा रहा है कि दर्री क्षेत्र में कुछ मकानों में भी फार्म जब्ती को लेकर तलाशी ली गई है, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने की शिकायत 

कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में भी महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं का फार्म भरकर चुनाव प्रभावित करने संबंधित शिकायत कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के सहायक चुनाव अधिकारी से की गई है. कटघोरा के पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने किए गए शिकायत में कहा है कि दीपका, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा, कटघोरा तथा ग्रामीण क्षेत्र में प्रलोभन देकर आधार कार्ड, बैंक खाता व पेन कार्ड की फोटो कापी लेकर फार्म भरवाया जा रहा है. जिस पर कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र कोरबा श्रीकांत वर्मा ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड ने फार्म जब्त करने की कार्यवाही की है. मामले में पुलिस से शिकायत की गई है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, महिला स्वास्थ्य कर्मी पर नींद में इलाज करने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बस यात्रियों को रौंदा, 6 लोगों की मौके पर मौत
मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बस यात्रियों को रौंदा, 6 लोगों की मौके पर मौत
'किसानों और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर...', भारत-US ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी, जानें पीयूष गोयल ने क्या-क्या बताया
'किसानों और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर...', भारत-US ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
'उसे गलत समझा गया', विक्रांत मैसी ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट अनाउंसमेंट की बताई सच्चाई, बोले- 'मैं बस एक ब्रेक...'
'उसे गलत समझा गया', विक्रांत मैसी ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट अनाउंसमेंट की बताई सच्चाई

वीडियोज

RSS के 100 साल पूरे होने पर खास कार्यक्रम, ये हस्तियों होंगी शामिल | Mumbai | Mohan Bhagwat|Breaking
Pappu Yadav Arrested: पप्पू यादव और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक | Breaking | Bihar Police | Patna
Pappu Yadav: पप्पू यादव की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, किया भारी हंगामा | Breaking | Bihar Police
India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ने ट्रेड डील की अंतरिम रूपरेखा जारी की | Donlad Trump | PM Modi
Sansani: सिस्टम के 'सरकारी कातिलों' का जाल ! | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बस यात्रियों को रौंदा, 6 लोगों की मौके पर मौत
मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बस यात्रियों को रौंदा, 6 लोगों की मौके पर मौत
'किसानों और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर...', भारत-US ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी, जानें पीयूष गोयल ने क्या-क्या बताया
'किसानों और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर...', भारत-US ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
'उसे गलत समझा गया', विक्रांत मैसी ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट अनाउंसमेंट की बताई सच्चाई, बोले- 'मैं बस एक ब्रेक...'
'उसे गलत समझा गया', विक्रांत मैसी ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट अनाउंसमेंट की बताई सच्चाई
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
Rose Day पर गर्लफ्रेंड को पहली बार कर रहे प्रपोज? गलती से भी न करें ये 7 गलतियां
Rose Day पर गर्लफ्रेंड को पहली बार कर रहे प्रपोज? गलती से भी न करें ये 7 गलतियां
UP SIR Update: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की तारीख बढ़ी, अब अंतिम सूची 10 अप्रैल को होगी जारी
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की तारीख बढ़ी, अब अंतिम सूची 10 अप्रैल को होगी जारी
Embed widget