एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, महिला स्वास्थ्य कर्मी पर नींद में इलाज करने का लगाया आरोप

Kobra Medical Hospital: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर नवजात की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही के कारण अनहोनी घटित हुई है.

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर नवजात की मौत हो गई. अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को कुछ ही घंटे पहले प्रथम तल स्थित वार्ड में शिफ्ट किया गया था. प्रसूता आधी रात बुखार आने पर नवजात को एसएनसीयू में लेकर गई थी, जहां ड्यूटी में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी ने दवा का खुराक दी थी. परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही के कारण अनहोनी घटित हुई है. मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रबंधन ने जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है.

दरअसल, बालको के परसाभांठा में राहुल सिंह निवास करते हैं. वे बालको में कार्यरत हैं. उनकी पत्नी पुतुम सिंह तीसरी बार गर्भ में थी. उसे शुक्रवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हो गया. राहुल ने पत्नी को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करा दिया, जहां दोपहर करीब 12:30 बजे नवजात का जन्म हुआ. परिजनों का कहना है कि जन्म के समय नवजात का वजन करीब साढ़े तीन किलो था. डॉक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत पूरी तरह स्वस्थ बताया था. जच्चा बच्चा को स्वस्थ होने पर ही अस्पताल के प्रथम तल स्थित कक्ष में शिफ्ट किया गया था. नवजात को रात करीब 2 बजे अचानक बुखार आ गया. वार्ड में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं थे. 

अस्पताल में परिजनों का हंगामा

लिहाजा प्रसूता खुद नवजात को लेकर एसएनसीयू ले गई, जहां एक महिला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थी. उसने नवजात को किसी दवा का खुराक दी, इसके कुछ ही देर बाद नवजात की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित परिजनों ने महिला स्वास्थ्य कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि स्वास्थ्य कर्मी नींद में थी. उसके गलत इलाज के कारण ही मासूम की मौत हुई है इस पूरे मामले को लेकर शनिवार की सुबह परिजन सिविल लाइन थाना जा पहुंचे. उन्होंने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से कर दी. इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन को भी मामले से अवगत कराया. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन ने जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है. इस टीम में वरिष्ठ और विशेषज्ञ चिकित्सकों को शामिल किया गया है. उन्हें दस दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने कहा गया है. मामले में दोषी पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उठाए सवाल

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को प्रथम तल स्थित कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया. जहां देर रात नवजात की तबीयत बिगड़ गई. प्रसूता का कहना है कि वार्ड में सुरक्षा कर्मी भी तैनात नहीं था, जिसकी मदद से नवजात की तबीयत बिगड़ने की जानकारी डॉक्टरों तक पहुंचा सके. जिसके कारण उसे एसएनसीयू तक जाना पड़ा. हालांकि बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन उसने ठंड से बचने वर्दी के ऊपर जैकेट पहना था. जिसके चलते प्रसूता पहचान नहीं सकी.

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. अनमोल मिंज ने बताया कि नवजात की मौत हुई है. इस संबंध में पीड़ित परिवार से पत्र प्राप्त हुआ है. मामले में जांच के लिए विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम गठित करते हुए दस दिवस के भीतर रिपोर्ट देने कहा गया है. जांच में दोषी पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, फोन कर मतदाताओं से कर रहे अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता का खेत होने का दावा, सियासी घमासान शुरू
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता का खेत होने का दावा, सियासी घमासान शुरू
UPSC Result: 3 नौकरियां छोड़ीं, 6 साल कैंसर से लड़े, छत्तीसगढ़ के संजय दहरिया ने पास किया यूपीएससी एग्जाम
3 नौकरियां छोड़ीं, 6 साल कैंसर से लड़े, छत्तीसगढ़ के संजय दहरिया ने पास किया यूपीएससी एग्जाम
Gariyaband News: जंगल की बंदूक छोड़ी...अब हाथों में गुलाल, 30 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाई होली
जंगल की बंदूक छोड़ी...अब हाथों में गुलाल, 30 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाई होली
Chhattisgarh News: जशपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 9 गंभीर घायल
छत्तीसगढ़: जशपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 9 गंभीर घायल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
Embed widget