एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: कोरबा जिले में 66 साल बाद किसी महिला को मिला टिकट, जानें किस पार्टी ने बनाया उम्मीदवार?

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पहली बार किसी विधानसभा से राष्ट्रीय पार्टी ने अपना महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा है. यह 66 साल बाद हुआ है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा से राष्ट्रीय पार्टी ने अपना महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा है. पाली-तानाखार विधानसभा में कांग्रेस ने लगभग 66 वर्ष बाद पाली के जनपद अध्यक्ष दुलेश्वरी सिदार को अपना उम्मीदवार बनाया है. कोरबा जिले के चारों विधानसभा में अब तक किसी भी पार्टी ने किसी भी विधानसभा क्षेत्र में महिला उम्मीदवार नहीं उतारा था.

गौरतलब है कि पाली-तानाखार आदिवासी वर्ग के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है. कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा का टिकट काटकर दुलेश्वरी सिदार पर अपना भरोसा जताया है. बता दें कि वर्ष 1957 में पोड़ी उपरोड़ा के जमींदार यज्ञ सैनी कुमारी ने यहां कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी. जिसके बाद वर्ष 1962 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार भी कांग्रेस पार्टी ने यज्ञ सैनी कुमारी को ही अपना प्रत्याशी बनाया था. वर्ष 1962 में भी कांग्रेस को यज्ञ सैनी कुमारी ने जीत का परचम लहराया था. लगभग 66 साल बाद एक बार फिर कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताते हुए दुलेश्वरी सिदार को अपना प्रत्याशी बनाया है. 

66 साल बाद महिला उम्मीदवार को मिला टिकट

कोरबा जिले में 66 वर्ष के दौरान अब तक किसी भी राष्ट्रीय पार्टी ने महिला उम्मीदवार को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया है. कांग्रेस ने इस विधानसभा चुनाव में पाली-तानाखार से नए चेहरे पर दांव लगाया है. अब देखना यह है कि दुलेश्वरी सिदार अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक रामदयाल उड़के को शिकस्त दे पाती है या नहीं. कांग्रेस द्वारा महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारने के बाद क्षेत्र की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

कांग्रेस की पारंपरिक सीट

पाली-तानाखार सीट वैसे तो कांग्रेस की पारंपरिक सीट कही जा सकती है. हालांकि यहां गोड़वाना गणतंत्र पार्टी का भी जनाधार है. कांग्रेस का इस सीट पर कब्जा जरुर है लेकिन आदिवासी उम्मीदवार के लिए आरक्षित इस सीट पर गोंगपा से उन्हें टक्कर मिलती रही है. वहीं राष्ट्रीय पार्टी होने के बाद भी भाजपा इस सीट पर गोंगपा से पिछड़कर तीसरे स्थान पर खिसक जाती है लेकिन इस बार गोंगपा के हीरा सिंह मरकाम नहीं है. अब उनके बेटे तुलेश्वर यहां से गोंगपा पार्टी को तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: बीजेपी के 43 नेताओं का निलंबन-निष्कासन समाप्त, लड़ा था स्थानीय निकाय चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget