एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: दुर्ग में नहरों की नहीं हुई सफाई, विभाग की लापरवाही से कई तालाब अब भी सूखे

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में जलाशय से पानी तो छोड़ा गया लेकिन अब तक 655 तालाबों में से ज्यादातर तालाब आज भी सूखे हैं. इसके पीछे का कारण यह है कि जलाशयों की सफाई नहीं कराई गई है.

Durg: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पानी की कमी महसूस होने लगती है. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जल संसाधन विभाग बड़े जलाशयों से पानी छोड़ कर नहरों के माध्यम से उन तालाबों को भरने का काम करती है लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में जलाशय से पानी तो छोड़ा गया लेकिन अब तक 655 तालाबों में से ज्यादातर तालाब आज भी सूखे हैं. दरअसल, किसानों की खेती और गांव के तालाब भरने के मकसद से इस बार भी दुर्ग जिला प्रशासन की डिमांड पर बालोद के तांदुला जलाशय से एक अप्रैल को पानी छोड़ा गया था. 

इससे जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 655 से ज्यादा तालाबों को भरा जाना था. जल संसाधन विभाग के अफसरों के मुताबिक तालाबों तक पानी पहुंचाने के लिए सभी लिंक नहरों के गेट भी खोल दिए गए हैं, लेकिन आज तक दुर्ग जिले के अधिकतर तालाबों में पानी नहीं पहुंच पाया है और तालाब आज भी सूखे हैं.

Chhattisgarh: सीएम बघेल ने की बड़ी घोषणा, प्रदेश में बहुत जल्द खुलेगी स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल


Chhattisgarh: दुर्ग में नहरों की नहीं हुई सफाई, विभाग की लापरवाही से कई तालाब अब भी सूखे

समय रहते नहरों की सफाई नहीं हुई
गर्मियों के समय में होने वाली फसलों को सिंचाई के लिए पानी की बहुत जरूरत पड़ती है. इस वजह से गर्मियों के समय में छोटे बड़े नहरों के माध्यम से उन किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाता है लेकिन दुर्ग जिले के अधिकतर नहरों की सफाई नहीं होने की वजह से जलाशय का पानी किसानों के खेत और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तालाबों तक नहीं पहुंच पा रहा है. ज्यादातर पानी नहर साफ नहीं होने की वजह से आसपास के इलाकों में भर रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि नहरों की सफाई समय रहते नहीं की गई है इसलिए उन तालाबों में भी पानी नहीं पहुंच रहा है जहां पानी पहुंचना था. इस वजह से दुर्ग जिले के ज्यादातर तालाब अब भी सूखे है.

रूआबांधा में अटका है पानी
दुर्ग शहर में रूआबांधा तालपुरी होकर पानी ठगड़ा बांध और बोरसी के तालाबों में पहुंचता है. फिलहाल तांदुला का पानी भिलाई रूआबांधा सेक्टर के पास अटका है. इसके आगे लिंक नहर को संकरे नाली में तब्दील कर दिया गया है. इसकी सफाई भी नहीं की गई है. लिहाजा पानी रूआबांधा सेंट थामस कॉलेज के आसपास फैल रहा है. तालपुरी जलाशय में गंदगी के बीच से बेहद पतली धार पहुंच रही है. तालपुरी के भरने के बाद पानी आगे बढ़ेगा.

ठगड़ा बांध की मिट्टी भी सूख गई
शहर की सीमा भिलाई की तालपुरी से होकर पानी पहुंचता है. तालपुरी भरने के बाद पानी ठगड़ा बांध में आता है लेकिन पानी नहीं पहुंचने के कारण ठगड़ा बांध की मिट्टी भी सूख गई है. ठगड़ा बांध में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है  ऐसे में ठगड़ा बांध भरा जाएगा अथवा नहीं,  यह भी स्पष्ट नहीं है. भिलाई क्षेत्र के नहर में बाधा के कारण अभी तालपुरी में भी पानी पहुंचना शुरू नहीं हुआ है.


Chhattisgarh: दुर्ग में नहरों की नहीं हुई सफाई, विभाग की लापरवाही से कई तालाब अब भी सूखे

ठगड़ा बांध सहित 24 तालाबों में भरता है पानी
नगर निगम सीमा क्षेत्र के ठगड़ा बांध के साथ 24 तालाबों में नहर से पानी भरता है. इनमें बोरसी, पोटिया, शक्तिनगर, औद्योगिक नगर, सिकोला भाठा, कैलाशनगर और दीपक नगर तालाब शामिल हैं. पोटिया और बोरसी की ओर जाने वाली नहर की ठीक से सफाई नहीं की गई है. बोरसी इलाके में नाला गंदगी से पटा है. पोटिया इलाके में कुछ जगहों पर नालों की सफाई की गई है.

यह भी पढ़ें-

Rajnandgaon में बारातियों से भरा तेज रफ्तार वाहन पलटन से तीन की मौत 16 घायल, कई की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget