एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बस्तर में आंधी- तूफान ने मचाई तबाही, सीआरपीएफ कैंप की छत गिरी, 11 जवान घायल

Bastar: लगभग 2 घंटे तक तेज आंधी- तूफान और लगातार हुई मूसलाधार बारिश से शहर के निचली बस्तियों में जगह-जगह पानी भर गया. वहीं जगदलपुर शहर के छोटी-छोटी फुटकर दुकानों की छत इस आंधी -तूफान में उड़ गई.

Bastar News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) जिले में शुक्रवार को अचानक आए मौसम में बदलाव की वजह से तेज बारिश और आंधी-तूफान ने शुक्रवार को जमकर तबाही मचाई. तेज हवा चलने से एक तरफ जहां जगह-जगह कई पेड़ गिरे. वहीं सेड़वा ग्राम में स्थित सीआरपीएफ (CRPF) 241 बस्तरिया बटालियन कैम्प (Bastaria Battalion Camp) में स्थित आवासीय बैरक की छत जवानों पर गिर गई.

इस हादसे में 11 जवान घायल हो गए. इन जवानों में दो को सिर पर गंभीर चोट आई है. सीआरपीएफ कैंप के मेडिकल यूनिट टीम की इन घायल जवानों का इलाज कर रही है. वहीं जगदलपुर शहर में भी इस आफत की बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. कई जगह बिजली के पोल गिरने के साथ पेड़ गिरे.  इसके चलते घंटो तक आवागमन बाधित रहा. वहीं  फुटकर दुकानों की भी छत  उड़ गई. बस्तर में अचानक मौसम में आए बदलाव की वजह से आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश लोगों के लिए आफत की बारिश बन गई.

आवासीय बैरक की छत जवानों पर गिरी
लगभग 2 घंटे तक तेज आंधी-तूफान और लगातार हुई मूसलाधार बारिश से शहर के निचली बस्तियों में जगह-जगह पानी भर गया. वहीं जगदलपुर शहर के छोटी-छोटी फुटकर दुकानों की छत इस आंधी तूफान में उड़ गई. ही नहीं 6 से ज्यादा बिजली के पोल गिर जाने से मुख्य पॉवर सप्लाई भी बंद हो गई. इसके अलावा शहर के अलग-अलग जगहों पर कई पेड़ गिर गए. इस वजह से कई घंटों तक आवागमन भी बाधित रहा. वहीं सबसे दुखद घटना जगदलपुर शहर से लगे सीआरपीएफ 241 बस्तरिया बटालियन कैंप में हुई, जहां तेज आंधी-तूफान के चलते  सभी जवान अपने-अपने बैरक में चले गए थे. इस दौरान 3 आवासीय बैरक की टिन की शीट से बनी छत धराशाई हो गई. 

11 जवान घायल
इससे जवानों का आवासीय बैरक तहस-नहस हो गया.  घटना के दौरान इस बैरक में जवान भी मौजूद रहे. इससे पहले कि जवान संभल पाते  टिन की शीट और फॉल्स सीलिंग से बनी छत जवानों पर गिर गई और करीब 11 जवान इसकी चपेट में आ गए. हालांकि यहां मौजूद और भी जवानों ने जैसे-तैसे अपने आप को बचाया, लेकिन इस घटना में 11 जवान घायल हो गए.  दो जवानों के सिर पर काफी गंभीर चोट आई है. जिनका इलाज कैंप की मेडिकल टीम कर रही है. 

इस घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के डीआईजी एपी सिंह और आला अधिकारी भी तुरंत सेड़वा कैंप पहुंचे. उन्होंने घायल जवानों का हालचाल जाना. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सभी जवान पूरी तरह से सुरक्षित है. दो जवानों को गंभीर चोट आई है. उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि तेज आंधी तूफान की वजह से आवासीय बैरक की छत जवानों पर गिर गई जिस वजह से यह हादसा हुआ है. शनिवार से बैरक को दोबारा बनाने का काम शुरू किया जाएगा, साथ ही आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए  मजबूत  से छत का निर्माण किया जाएगा.

Chhattisgarh: राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों को दिए जाएंगे 1894 करोड़ रुपये, CM बघेल करेंगे ऑनलाइन ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget