एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Corona: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, जानें अब तक कितने लोगों को लग चुका है वैक्सीन?

Chhattisgarh Corona Vaccination: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर केंद्र के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार भी अलर्ट मोड पर है. जानें अब तक कितने लोगों को लग चुका है वैक्सीन?

Vaccination In Chhattisgarh: चीन में एक बार फिर से कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है. चीन के साथ ही अन्य देशों में भी कोरोना के मामले फिर से एक बार बढ़ने लगे हैं. भारत सरकार कोरोना के नए वेरिएंट BF7 को लेकर अलर्ट मोड पर है. वैसे में छत्तीसगढ़ की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ में अभी लोगों को कोरोना से राहत है. छत्तीसगढ़ में अब 9 मरीज एक्टिव हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन को लेकर ताजा अपडेट जानेंगे कि अब तक प्रदेश में कितने लोगों ने वैक्सीनेशन पूरा कर लिया है और कितने लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगाया है.

जानें 18 साल से अधिक उम्र के कितने लोगों ने लगाया वैक्सीन

छत्तीसगढ़ में 31 दिसंबर 2022 तक 18 साल से अधिक उम्र के लोगो में से 2 करोड़ 15 लाख 8 हजार 646 लोगों ने कोरोना का पहला डोज लगवा चुके हैं. पहला डोज के लक्ष्य को सरकार 100 फीसदी पूरा कर लिया है. वहीं दूसरे डोज की बात करें तो 1 करोड़ 85 लाख 65 हजार 484 लोगों वेक्सिनेशन पूरा हो चुका है. जिसमें सरकार ने जो लक्ष्य रखा है उसमें 94 फीसदी पूरा हो चुका है.

अब तक कितने 12 से 14 साल के बीच के बच्चों ने लगाया वैक्सीन

अब 12 से 14 साल के बच्चो का वेक्सिनेशन की बात कर तो छत्तीसगढ़ में 10 लाख 76 हजार 50 बच्चो ने कोरोना का पहला डोज लगवा चुके है. जिसमे सरकार ने जो लक्ष्य रखा है उसमें 81 फीसदी पूरा हो चुका है. वही दूसरे डोज की बात करे तो अब तक 7 लाख 52 हजार 554 बच्चों का वेक्सिनेशन पूरा हो चुका है. जिसमे सरकार ने जो लक्ष्य रखा है उसमें 57 फीसदी पूरा हो चुका है.

जानें 15 से 18 साल के किशोरों के वैक्सीनेशन की अपडेट

अब 15 से 18 साल तक के बच्चों की बात की जाए तो 12 लाख 35 हजार 40 बच्चो ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा चुके है. जिसमे सरकार ने जो लक्ष्य रखा है उसमें 75 फीसदी पूरा हो चुका है. वही अब दूसरे डोज की बात की जाए तो 10 लाख 54 हजार 42 बच्चो का वेक्सिनेशन हो चुका है. जिसमे सरकार ने जो लक्ष्य रखा है उसमें 64 फीसदी पूरा हो चुका है.

60 साल से अधिक उम्र के 56% लोगों ने लगवाए बूस्टर डोज

अब यदि बात करे 60 साल अधिक उम्र वालों के बूस्टर डोज की तो छत्तीसगढ़ में 18 लाख 5 हजार 681 लोगों को बूस्टर डोज लग चुका है. सरकार के लक्ष्य के अनुसार अभी 14 लाख 37 हजार 133 लोगों को अभी बूस्टर डोज लगाना बाकि है.  जिसमे सरकार ने जो लक्ष्य रखा है उसमें 56 फीसदी पूरा हो चुका है.

एक करोड़ 13 लाख लोगों ने नहीं लगवाए बूस्टर डोज

वहीं अब 18 साल से 59 साल के लोगों की बूस्टर डोज की बात की जाए तो अब तक छत्तीसगढ़ में 57 लाख 48 हजार 417 लोगों बूस्टर डोज लग चुका है. लेकिन सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्य के अनुसार अभी 1 करोड़ 13 लाख 16 हजार 233 लोगों को बूस्टर डोज लगाना बाकी है. अब तक छत्तीसगढ़ में 34% लोगों को बूस्टर डोज लगा है. छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 5 करोड़ 39 लाख 5 हजार 914 लोगों का वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: कोरबा में जादू टोना के शक में पत्नी पर किया जानलेवा हमला, लगाये अवैध संबंध के आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget