एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पुलिस कांस्टेबल ने उठाया खौफनाक कदम, गोली मारकर की आत्महत्या

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के औंधी क्षेत्र के डोमिकाला गांव के एक पुलिस शिविर में एक कांस्टेबल ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

Chhattisgarh Constable Suicide: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में रविवार को पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिसकर्मी ने यह कदम जिस कारण से उठाया है.

अधिकारी ने बताया कि यह घटना नवगठित जिले के औंधी क्षेत्र के डोमिकाला गांव में स्थित एक पुलिस शिविर में सुबह करीब सात बजे हुई. उन्होंने बताया कि यह इलाका नक्सल प्रभावित है. बिलासपुर जिले के रहने वाले कांस्टेबल वेदराम राज ने शिविर में अपने बैरक में इंसास राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. उन्होंने कहा कि गोली की आवाज सुनकर उनके साथी वहां पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ मृत पाया. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है.

बता दें कि शनिवार की शाम छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने का दावा पुलिस द्वारा किया गया. हालांकि नक्सली इस मुठभेड़ में मारे गए अपने साथियों के शवों और घायलों को लेकर भाग गए. इस मुठभेड़ के बाद पुलिस की तरफ से पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है. वहीं इस मुठभेड़ को लेकर बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि ये मुठभेड़ करीब डेढ़ घंटे तक चली लेकिन पहाड़ी का फायदा उठाकर नक्सली मौके से भाग निकल गए. वहीं आईजी ने कहा कि मुठभेड़ के बाद पुलिस के जवानों को नक्सली साहित्य और कुछ दस्तावेज भी हाथ लगे हैं. आईजी ने कहा कि पुलिस की टीम से नक्सली बौखलाए हुए हैं और वह अपने आप को बचाने के लिए लगातार हमला कर रहे हैं.

Chhattisgarh: ED की छापेमारी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, लगाया पक्षपात का आरोप, IAS अफसरों पर भी बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget