एक्सप्लोरर

बिजली दर बढ़ोतरी को लेकर छत्तीसगढ़ में बवाल, कांग्रेस ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

कांग्रेस का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बने अभी कुल डेढ़ साल का वक्त हुआ है और इन डेढ़ सालों में बीजेपी सरकार 4 बार बिजली दर दाम बढ़ा चुकी है.

Chhattisgarh Congress: छत्तीसगढ़ में बिजली की दरें बढ़ाये जाने के बाद कांग्रेस ने विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शनिवार को कांग्रेस ने रायपुर में राज्य विद्युत वितरण कम्पनी के ऑफिस के सामने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकताओं ने बिजली बिलों की कॉपी जलाकर नाराजगी जताई.

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विष्णुदेव साय सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया. बैज ने कहा कि बीजेपी की सरकार जनता को ठगने के नए-नए हथकंडे अपनाती है.

बिजली बिल बढ़ोतरी पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर प्रदेश की जनता को लूटने का आरोप लगाया. बैज ने कहा कि इतिहास गवाह है कि बीजेपी जनता की जेब पर डाका डालने के नए नए हथकंडे अपनाती है.

कांग्रेस का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बने अभी कुल डेढ़ साल का वक्त हुआ है और इन डेढ़ सालों में बीजेपी सरकार चार बार बिजली दर दाम बढ़ा चुकी है.

छत्तीसगढ़ में बिजली उत्पादन सरप्लस, जनता पर बोझ क्यों- कांग्रेस

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवाल किया की छत्तीसगढ़ में बिजली का उत्पादन सरप्लस है, तो इसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को आखिर क्यों नहीं मिल रहा? बैज ने कहा छत्तीसगढ़ में कोयला हमारा, पानी हमारा और जमीन भी हमारी, फिर हमें ही बिजली ऊंचे दामों पर क्यों बेची जा रही है. पीसीसी चीफ ने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है लगातार बिजली के दाम बढ़ाई जा रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में बिजली की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस  ने पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक 15, 16 और 17 जुलाई को प्रदेश के सभी ब्लॉक स्तर पर बिजली दफ्तरों के सामने प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बाद 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएंगे, और सरकार से तत्काल बड़ी हुई बिजली दरें वापस लेने की मांग करेंगे. 

कांग्रेस सरकार ने दी थी सब्सिडी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार थी उसे वक्त हमारी सरकार ने 65 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत दी थी.

 

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget