एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: कांग्रेस को पसंद नहीं आई BJP की 'मनपसंद' शराब एप, कहा- 'लोगों को नशे की ओर धकेल रही सरकार'

Chhattisgarh News: बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, 'पूर्व की कांग्रेस सरकार नकली शराब बेंचती थी. शराबबंदी कभी बीजेपी का मुद्दा नहीं रहा. यह कांग्रेस का मुद्दा रहा है.'

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर शराब पर सियासत शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ में सरकार ने शराब प्रेमियों के लिए अब "मनपसंद" नाम का एक ऐप लॉन्च किया है. इसके जरिए अब सरकारी दुकानों में मनपसंद शराब की उपलब्धता उसके रेट की जानकारी के साथ उसे ऑनलाइन मंगवाया भी जा सकता है. इसी को लेकर अब कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गई हैं.

छत्तीसगढ़ में शुरू से ही शराब सियासत का केंद्र रही है. छत्तीसगढ़ की राजनीति शराब के ही इर्द-गिर्द घूमती रही है. जहां पूर्व की कांग्रेस की भूपेश सरकार शराब घोटाले में घिरी हुई है, वहीं अब बीजेपी की सरकार शराब उपलब्धता के लिए ऑनलाइन ऐप "मनपसंद"  पर घिरती नजर आ रही है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के लिए, स्वास्थ्य के लिए कोई ऑनलाइन ऐप नहीं है, लेकिन शराब के लिए ऐप बनाकर प्रदेश के लोगों को सरकार नशे की ओर धकेल रही है. वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, सार्वजनिक जगहों पर लोग शराब न पिए और अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए के निर्णय लिया है. 

बीजेपी-कांग्रेस में तीखी बहस
जबकि, मनपसंद ऐप लॉन्च के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सोश मीडिया हैंडल एक्स पोस्ट के माध्यम से बीजेपी सरकार को घेरने में लगे हुए हैं. विपक्ष एक ओर सियासत कर रही है तो बीजेपी के विधायक और सरकार के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का कहना है कि "पूर्व की कांग्रेस सरकार नकली शराब बेंचती थी. शराबबंदी कभी बीजेपी का मुद्दा नहीं रहा. यह कांग्रेस का मुद्दा रहा है गंगाजल उठाकर कांग्रेसियों ने कसम खाई थी हमने नहीं."

छत्तीसगढ़ में राजस्व का बड़ा हिस्सा शराब से आता है

  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में दो हजार से ज्यादा का शराब घोटाला हुआ था. इसमें पूर्व की भूपेश बघेल सरकार और उसके कई अधिकारी जांच एजेंसियों के रडार पर है.
  • एक आंकड़े के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कुल आबादी के लगभग 40 प्रतिशत लोग शराब पीते हैं.
  • छत्तीसगढ़ भारत में सबसे ज्यादा शराब पीने वाले राज्यों में से एक है. छत्तीसगढ़ में राजस्व का बड़ा हिस्सा शराब बिक्री से आता है.
  • 2019 से 2020 में लगभग 4700 करोड़ का राजस्व सरकार को शराब से प्राप्त हुआ.
  • 2020-21 में लगभग 4600 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ.
  • 2021-22 में भी 5000 करोड़ के आसपास का राजस्व सरकार को शराब से मिला.
  • 2022-23 में छत्तीसगढ़ सरकार को 5525 करोड़ की कमाई शराब से हुई.

छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री से सरकार को अच्छा खासा राजस्व मिलता है, इसीलिए पूर्व में कांग्रेस की सरकार के दौरान घोषणा पत्र में कांग्रेस ने शराबबंदी की बात कही थी, लेकिन जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो उन्होंने भी शराब को बंद नहीं किया. ऐसे में अब छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार है बीजेपी ने शराब प्रेमियों के लिए शराब के सही रेट की जानकारी और शराब की उपलब्धता के लिए मनपसंद ऐप लॉन्च किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariffs: भारत के खिलाफ ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर भड़कीं अमेरिकी सांसद ने दी चेतावनी, बोलीं- इंडिया को खो दिया तो...
US Tariffs: भारत के खिलाफ ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर भड़कीं अमेरिकी सांसद ने दी चेतावनी, बोलीं- इंडिया को खो दिया तो...
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला

वीडियोज

Paridhi Sharma की Untold Journey: Jodha Akbar Audition, Pankaj Tripathi Moment और Mumbai Struggle की Real Story
3I ATLAS घूमा और खिंच गई फोटो; नई तस्वीर अचंभित करने वाली! | ABPLIVE
Dhurandhar Lyari Real Story Explained: कहानी रहमान डकैत की ल्यारी की, जहां जन्मा असली रहमान डकैत!
BJP Chief New Update: यूपी बीजेपी चीफ का नाम तय, जानिए कौन होगा नया चेहरा? |ABPLIVE
Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariffs: भारत के खिलाफ ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर भड़कीं अमेरिकी सांसद ने दी चेतावनी, बोलीं- इंडिया को खो दिया तो...
US Tariffs: भारत के खिलाफ ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर भड़कीं अमेरिकी सांसद ने दी चेतावनी, बोलीं- इंडिया को खो दिया तो...
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
TRP List: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 5 से बाहर, 'गंगा मां की बेटियां' ने टॉप 3 में बनाई जगह, जानें टीआरपी में कौन निकला आगे
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 5 से बाहर, 'गंगा मां की बेटियां' ने टॉप 3 में बनाई जगह
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
Embed widget