एक्सप्लोरर

धान खरीदी से पहले सीएम बघेल की पीएम मोदी को चिट्ठी, कहा- 5.25 लाख गठान बारदाने की जरूरत

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. बघेल ने मोदी को चिट्ठी के जरिए राज्य में बारदाने की कमी के बारे में अवगत कराया है.

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने वाली है. धान खरीदी से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. सीएम ने चिट्ठी के जरिए बारदानों की कमी को लेकर पीएम को अवगत कराया है. बघेल ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि राज्य में इस वर्ष 105 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 5.25 लाख गठान बारदाने की आवश्यकता है. रोजाना 10 हजार जूट बारदाने की आवश्यकता होती है, लेकिन अब तक केवल 86 हजार 856 गठान नए जूट बारदाने प्राप्त हुए हैं. एसे में बारदाने की कमी हुई तो धान खरीदी प्रभावित हो सकती है.

सीएम बघेल की चिट्ठी
सीएम भूपेश बघेल ने अपने पत्र में लिखा, "छत्तीसगढ़ में किसानों से धान खरीदी का कार्य 1 दिसंबर से शुरू होना संभावित है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है. किसानों से 105 लाख टन धान उपार्जन होना अनुमानित है, जिसके लिए 5.25 लाख गठान बारदाने की आवश्यकता होगी." बघेल ने आगे लिखा कि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी समिति विपणन संघ मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा 2.14 लाख गठान जूट बारदाने खरीदने के लिये इंडेन्ट जारी किये गये हैं, जिसके खिलाफ राज्य को अभी तक मात्र 86,856 गठान नये जूट बारदाने प्राप्त हुए हैं.

पत्र में आगे लिखा, "जूट कमिश्नर के माध्यम से राज्य को प्राप्त होने वाले नए जूट बारदानों की 100 फीसदी आपूर्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं." सीएम ने आगे कहा कि विगत वर्ष में प्रतिदिन औसतन 10 हजार गठान बारदानों की आवश्यकता हो रही थी. ऐसी स्थिति में यदि जूट कमिश्नर कोलकाता द्वारा आपूर्ति कार्ययोजना के अनुरूप शत-प्रतिशत बारदानों की आपूर्ति नियत समय पर नहीं की जाती है, तो धान खरीदी अवधि के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

ये भी पढ़ें:

Corona Vaccination: इन 7 हिंदी भाषी राज्यों में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने नहीं ली अब तक वैक्सीन की पहली डोज, बिहार सबसे ऊपर

UP Elelction 2022: मायावती ने कहा, मेरे ही काम को अपना बता रही हैं बीजेपी और सपा, अपना काम बताने को जारी किया फोल्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget