एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: आदिवासी नेता अरविंद नेताम के चुनाव घोषणा पर भूपेश बघेल को क्यों है आपत्ति? बस्तर में CM ने बताई वजह

Cm Bhupesh Baghel Statement: सर्व आदिवासी समाज के चुनाव लड़ने के ऐलान को लेकर सीएम ने आज जगदलपुर में बयान दिया है. सीएम ने कहा कि समाज कोई राजनीतिक दल नहीं होता है.

Bastar News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) अपने दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे हुए हैं. मंगलवार की देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव एक साथ जगदलपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट में कांग्रेसियों ने दोनों ही मंत्री का भव्य रूप से स्वागत किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त का दिन पूरे देश में अगस्त क्रांति के रूप में मनाया जाता है. साथी 9 अगस्त को ही विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है. इस दिन को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहली बार हमारी ही सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है.

आदिवासी समाज के पदाधिकारियों के मांग पर तुरंत अमल करते हुए हर साल विश्व आदिवासी दिवस के दिन शासकीय अवकाश घोषित की गई है. वहीं बस्तर में सर्व आदिवासी समाज के चुनाव लड़ने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में आदिवासी समाज के दो धड़े हैं एक का रजिस्ट्रेशन हुआ है और एक ने अब तक रजिस्ट्रेशन ही नहीं करवाया है. ऐसे लोग चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं, उन्होंने कहा कि समाज कोई राजनीतिक दल नहीं होता ऐसे में समाज का चुनाव लड़ना कहीं से भी उचित नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों के हितों के लिए ही काम कर रही है. पौने 5 साल में आदिवासियों के लिए नई नई योजनाएं बनाने के साथ आर्थिक रूप से भी आदिवासियों का विकास किया गया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से कोई आदिवासी समाज नाराज नहीं है.

अरविंद नेताम के बयान पर सीएम ने किया पलटवार
दरअसल, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने हाल में बयान देते हुए छत्तीसगढ़ में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में सियासी बवाल मचा हुआ है. वहीं अरविंद नेताम के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद इस पर मुख्यमंत्री ने आज जगदलपुर में बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस समाज ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है उसका रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि समाज कोई राजनीतिक दल नहीं है हमारी सरकार निरंतर आदिवासियों का विकास कर रही है, ऐसे में कोई भी समाज या आदिवासी हमारी सरकार से नाराज नहीं है.

अंबक नेत्र चिकित्सालय का किया उद्घाटन
इधर मुख्यमंत्री ने अपने बस्तर प्रवास के पहले दिन महारानी अस्पताल में बने अंबक नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन किया. बताया जा रहा है कि यह बस्तर संभाग का पहला शासकीय नेत्र चिकित्सालय हैं. उसके बाद मुख्यमंत्री सेहत बाजार (मिलेट्स कैफे) का लोकार्पण करेंगे और अगले दिन शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासियों के महासभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री टीएस. सिंहदेव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: अंबिकापुर में हो रही कम बारिश ने बढ़ाई लोगों की चिंता, जलाशय में सूखे जैसी स्थिति 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget