एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: अंबिकापुर में हो रही कम बारिश ने बढ़ाई लोगों की चिंता, जलाशय में सूखे जैसी स्थिति

Reservoir Situation: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लंबे समय बाद पिछले एक सप्ताह से रूक-रूक कर हो रही बारिश के बाद भी अम्बिकापुर शहर की जीवनदायिनी बांकी जलाशय में 11 फीसदी ही जलभराव हो सका है.

Surguja News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लंबे समय बाद पिछले एक सप्ताह से रूक-रूक कर हो रही बारिश के बाद भी अम्बिकापुर शहर की जीवनदायिनी बांकी जलाशय में 11 फीसदी ही जलभराव हो सका है. मौजूदा समय में बांकी जलाशय की क्षमता शहर में तीन से चार माह जल वितरण करने की नहीं हो पाई है. हालांकि अभी भी बादलों की आवाजाही बने रहने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. जिससे बांकी जलाशय में जलभराव और बढ़ने की भी उम्मीद है.

बारिश पर निर्भर हैं जलाशय
गौरतलब है कि बांकी जलाशय की क्षमता लगभग 17 एमसीएम की है. यह जलाशय केवल बारिश पर निर्भर हैं. अन्य पहाड़ी नालों अथवा अन्य स्त्रोतों को नहीं जोड़े जाने के कारण बांकी जलाशय में क्षमता के अनुरूप जलभराव नहीं हो पाती है. हालांकि वर्ष 2014-15 और 2016 में अच्छी बारिश होने से पहली बार इस जलाशय में लबालब पानी भरा था, मगर इसके पूर्व और बाद में कभी भी जलभराव क्षमता के अनुरूप नहीं हो पाया. पिछले साल वर्ष 2022 में बांकी जलाशय में 35 प्रतिशत जलभराव हुआ था. शहर में इस जलाशय से दोनों समय वितरण के लिए लगभग एक करोड़ 70 लाख लीटर पानी की मांग है. यह खपत होने के कारण बांकी जलाशय का जलस्तर लगातार नीचे जाने के कारण जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक मात्र 0.46 एमसीएम ही पानी शेष बचा था. 

लोगों को है बारिश का इंतजार
जलाशय की सूखने जैसी स्थिति के चलते निगम प्रशासन के द्वारा अम्बिकापुर शहर में दोनों पाली के बजाए केवल एक पाली में सुबह के समय ही पानी सप्लाई करने का निर्णय लिया गया था. इधर लंबे समय बाद आकाश में छा रहे काले घने बादलों ने बरसना शुरू किया. एक अगस्त से झमाझम बारिश शुरू होने के कारण जलाशय में अच्छी जलभराव होने की उम्मीद जताई जा रही थी, मगर अभी तक मात्र 1.28 एमसीएम की बढ़ोतरी होने के साथ 1.74 एमसीएम जलभराव पहुंचा है. एक अगस्त से अच्छी बारिश होने से जलभराव 0.46 एमसीएम से बढ़ कर 0.66 एमसीएम पहुंचा. इसके बाद 0.91, 1.52, के बाद 1.74 आज 8 अगस्त को जलभराव दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: India China Border Controversy: छत्तीसगढ़ के CM बघेल का दावा- 'भारत की जमीन में चीन ब्रिज बना रहा और हमारे PM को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget