एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 'मुझमें शराबबंदी का आदेश देने का साहस नहीं', जानें- CM भूपेश बघेल ने क्यों दिया ऐसा बयान

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में शराबबंदी करने को लेकर बड़ी बात कही है. यह बयान मुख्यमंत्री ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में दिया.

Bhupesh Baghel News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद रहने पर जहरीली शराब और अन्य हानिकारक पदार्थों के सेवन के कारण लोगों की मौत देखने के बाद उनमें राज्य में मद्यनिषेध (शराबबंदी) लागू करने का साहस नहीं है. मुख्यमंत्री ने शराब और अन्य प्रकार के व्यसन के विरुद्ध अभियान चलाने की जरूरत पर बल दिया. सीएम बघेल ने यह बयान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में 'नशामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान' की शुरुआत के अवसर दिया. उन्होंने इस अध्यात्म एवं ध्यान केंद्र के 'नशामुक्त भारत अभियान' की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया और लोगों से छत्तीसगढ़ को व्यसन मुक्त बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की.

मुख्यमंत्री ने कहा, "आमतौर पर बचपन या कम उम्र से ही व्यसन शुरू हो जाता है. प्रारंभ में वे शौक के रूप में सुट्टा के रूप में शुरुआत करते हैं और धीरे-धीरे वह व्यसन का रूप ले लेता है. जब तनाव बढ़ता है तब वे सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं. यदि शाम के समय तनाव अधिक होता है तो मद्यपान शुरू हो जाता है. आखिरकार वे अस्पताल में पहुंच जाते हैं. व्यसन किसी भी रूप में अच्छा नहीं है. यह केवल नुकसान ही पहुंचाता है. यह हम सभी के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से नुकसानदेह है. यह व्यक्ति, परिवार एवं समाज को प्रभावित करता है."

'बतौर मुख्यमंत्री शराब बंद कर सकता हूं लेकिन...'

छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री वह तत्काल पूरे राज्य में शराबबंदी का आदेश दे सकते हैं, लेकिन क्या इससे व्यसन की समस्या का हल हो जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए देशभर में जब लॉकडाउन लगाया गया था, तब शराब की दुकानें बंद थीं और उस समय उभरकर सामने आईं कई समस्याओं का उन्हें पता चला. उन्होंने कहा, "सारी दुकानें बंद थीं, ढुलाई बंद थी, परिवार घरों के अंदर थे, लेकिन घरेलू हिंसा की शिकायतें सामने आने लगीं. लंबे समय तक लॉकडाउन लगे रहने के बाद भी यह देखा गया कि लोग नशे की चीजों का इंतजाम कर लेते थे."

जब कुछ नहीं मिलता था तो लोग सेनेटाइजर पी जाते थे- सीएम बघेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोगों को कुछ नहीं मिलता था तब वे सेनेटाइजर पी जाते थे और इसके कारण कई लोगों की जान चली गयी थी. कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "लॉकडाउन के दौरान नकली एवं अन्य पदार्थों के सेवन से लोगों की मौत होते देख मुझमें शराबबंदी का आदेश देने का साहस नहीं है. मैं कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहता जो लोगों की जान पर भारी पड़े." मुख्यमंत्री ने आगे जोर देते हुए कहा कि नशामुक्ति के लिए काम कर रहे संगठन इस दिशा में मददगार हो सकते हैं.  हमें जनसमर्थन से इस सामाजिक बुराई का अंत करना है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: बलौदा बाजार को करोड़ों की योजनाओं का तोहफा देंगे सीएम भूपेश बघेल, कहा- आपके साथ, आपकी बात होगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget