एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बलौदा बाजार को करोड़ों की योजनाओं का तोहफा देंगे सीएम भूपेश बघेल, कहा- आपके साथ, आपकी बात होगी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को बलौदाबाजार जिला के दौरे पर रहेंगे. वहां 128 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल सोमवार को बलौदाबाजार जिला के दौरे पर रहेंगे. वहां 128 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे. सीएम बघेल बलौदाबाजार जिले के भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में 128 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की भूमि पूजन व लोकार्पण करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाटापारा विधानसभा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहां सरकार की योजनाओं का आम जनता से फीडबैक लेंगे और उनका निराकरण करेंगे. सीएम बघेल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सुबह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे ग्राम सिंगारपुर पहुंचेगे और वहां मावली माता मंदिर में दर्शन करेंगे.

इस बीच मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा,आज भाटापारा विधानसभा (जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा) में भेंट-मुलाकात के लिए उपस्थित रहूंगा. इस दौरान-ग्राम- कड़ार में आपके साथ, सिर्फ आपकी बात होगी. मुख्यमंत्री राज्य में बिकास का दावा कर रहे है. साल का अन्त में राज्य में चुनाव है. चुनावी साल में मुख्यमंत्री राज्य बड़ी-बड़ी सौगात दे रहें है.  

भूमिपूजन करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री ग्राम सिंगारपुर  से कार द्वारा 12.30 बजे ग्राम कड़ार पहुंचेंगे, वहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का निरीक्षण करेंगे,उसके बाद भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 128 करोड़ 54 लाख 34 हजार रूपये की लागत से बने 210 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री इनमें से 56 करोड़ 18 लाख़ 97 हजार रूपये के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 72 करोड़ 35 लाख 37 हजार रूपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे.

शाम को लौटेंगे रायपुर 
इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्राम कड़ार में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में  आम जनता से राज्य सरकार की योजनाओं की जमींनी स्थिति के संबंध में फीडबैक लेंगे. इसके बाद सीएम बघेल 2.40 बजे कार द्वारा ग्राम सिंगारपुर पहुंचेंगे और वहां 3 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे. मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे रायपुर वापस लौट जाएंगे.

यह भी पढ़े: Chhattisgarh: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बोले मंत्री रूद्र कुमार, 'BJP की चाल नहीं आई काम, बजरंगबली हमारे साथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget