एक्सप्लोरर

Train Cancelled List Today: रेल यात्री कृप्या ध्यान दें! इस वजह से रद्द हुईं कई पश्चिम रेलवे की ट्रेन, देखें लिस्ट

Train Cancelled: बिलासपुर (Bilaspur) रेल मंडल में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियां निरस्त की गई हैं. पश्चिम मध्य रेल (West Central Railway) से संबंधित तीन जोड़ी ट्रेनें भी इससे प्रभावित होंगी.

West Central Railway Cancelled Train: बिलासपुर (Bilaspur) रेल मंडल में प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियां निरस्त की गई हैं. यात्रा करने के पहले इन गाड़ियों की जानकारी लेकर यात्रा शुरू करें. पश्चिम मध्य रेल (West Central Railway) से संबंधित तीन जोड़ी ट्रेनें भी इससे प्रभावित होंगी.

क्या बोला रेल प्रशासन
पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ राहुल जयपुरियार के मुताबिक रेल प्रशासन के कार्य को गति प्रदान करने के लिए तेजी से काम कर रहा है. इसके अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मण्डल के झारडीह-खरसिया-राबर्टसन रेलखण्ड पर तीसरी लाइन जोड़ने के लिए खरसिया स्टेशन पर प्री/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है. इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. जिसके अंतर्गत पमरे से चलने वाली एवं गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें भी प्रभावित रहेगी.

कौन ट्रेन हुई रद्द
बलसाड़-पुरी-बलसाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस-
गाड़ी संख्या 22909 बलसाड़ से पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 फरवरी को निरस्त रहेगी. ये गाड़ी वापसी में गाड़ी संख्या 22910 पुरी से बलसाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी. यह गाड़ी पमरे के भोपाल, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर एवं कटनी साऊथ स्टेशनों से होकर गुजरती है.

रानी कमलापति-संतरागाछी सुपरफास्ट हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस- गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति से संतरागाछी सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 23 फरवरी (बुधवार) को और वापसी में गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी से रानी कमलापति सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 24 फरवरी 2022 (गुरुवार) को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी. यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के रानी कमलापति स्टेशन से चलकर विदिशा, बीना, सागर, दमोह एवं कटनी मुड़वारा स्टेशनों से होकर गुजरती है.

इंदौर-पुरी-इंदौर सुपरफास्ट हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस- गाड़ी संख्या 20917 इंदौर से पुरी सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 22 फरवरी (मंगलवार) को और वापसी में गाड़ी संख्या 20918 पुरी से इंदौर सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 24 फरवरी (गुरुवार) को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी. यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरती है.

मदन महल स्टेशन नहीं होगा ठहराव
जबलपुर के मदन महल स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते पूर्व में जबलपुर मंडल द्वारा जिन आठ यात्री गाड़ियों के ठहराव मदन महल स्टेशन पर स्थागित किए गए थे. उनकी अवधि में रेल प्रशासन ने वृद्धि की है. मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेटफार्म क्रमांक एक तथा लूप लाइन के निर्माण कार्य के चलते आठ गाड़ियां का 28 फरवरी तक मदन महल स्टेशन पर स्टापेज नहीं रहेगा. 

किनका नहीं होगा ठहराव
पटना से कुर्ला जाने वाली ट्रेन नंबर 13201 जनता एक्सप्रेस तथा भोपाल जाने वाली 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस का ठहराव 27 फरवरी तक मदन महल पर नहीं होगा. इसी तरह जबलपुर से यशवंतपुर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन नंबर 12494 भी 26 फरवरी तक मदन महल स्टेशन पर नहीं रुकेगी. जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस नंबर 12192, जबलपुर से नागपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12160, जबलपुर से इंदौर जाने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस नंबर 22192 तथा बिलासपुर से इंदौर जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस नम्बर 18234 एवं गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली काशी एक्सप्रेस नंबर 15018 भी 28 फरवरी तक मदन महल स्टेशन पर नहीं रुकेंगी. 

क्या है अनुरोध 
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके रेलवे स्टेशन पर पहुंचें.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव को बनाया अपना स्टार प्रचारक, जानिए- 30 लोगों की लिस्ट में किन-किन के हैं नाम शामिल

Maharashtra: Shiv Sena बना रही तीसरा मोर्चा, रामदास अठावले बोले- नहीं पड़ेगा NDA पर कोई प्रभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget