एक्सप्लोरर

Bijapur News: छूट्टी पर घर आए CAF के जवान को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, शव के साथ पर्चा रख लगाया ये आरोप

Naxalite News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) जिले में पिछले तीन सप्ताह से नक्सली (Naxalite) लगातार उत्पात मचा रहे हैं. अब छुट्टी लेकर घर लौटे एक पुलिस (Police) जवान की हत्या कर दी है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) जिले में पिछले तीन सप्ताह से नक्सली (Naxalite) लगातार उत्पात मचा रहे हैं. नक्सलियों ने इंजीनियर और मजदूर के अपरहण के बाद, वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया. अब उन्होंने छुट्टी लेकर अपने घर लौटे एक पुलिस (Police) जवान की हत्या कर दी है.

कहां हुई हत्या
22 वीं वाहिनी में पदस्थ सीएएफ का जवान आरक्षक अर्जुन कुड़ियम तबियत बिगड़ने से वह मेडिकल लीव पर अपने गृहग्राम धनौरा आए थे. यहां वे अपना ईलाज करा रहे थे. लेकिन गुरुवार दरमियानी रात आरक्षक अर्जुन कोड़ियम की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई. जवान के शव को गंगालूर एरिया के मड़कमपारा रेड्डी रोड में फेंक दिया. नक्सलियों ने शव के पास  पर्चे भी फेंके हैं. घटना के बाद पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह जवान के शव को बरामद किया. जिसके बाद शहीद आरक्षक को थाना गंगालूर में अंतिम सलामी दी गई और शव का अंतिम संस्कार किया गया.

नक्सलियों का क्या है आरोप
बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि जवान की तबियत ठीक नहीं होने की वजह से दो दिन पहले ही जवान मेडिकल लीव लेकर अपने घर गया हुआ था. इसकी जानकारी नक्सलियों को लग गई. जिसके बाद हथियारबंद नक्सली गुरुवार की दरमियानी रात आरक्षक अर्जुन कोड़ियम को घर से कुछ दूर अकेला पाकर उसे अपने साथ ले गए. नकस्लियों ने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके हैं. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने अपने पर्चे में आरक्षक के ऊपर गांव में आकर आदिवासियों की हत्या करने और ग्रामीणों की संपत्ति लूटपाट करना जैसे आरोप लगाए हैं. इसके अलावा पर्चे में लिखा है कि जो भी जनता का दुश्मन बनेगा उसे PLGA के हाथों मौत की सजा मिलेगी. इस तरह के बातों का उल्लेख नक्सलियों ने अपने पर्चे में किया है. हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों के गंगालूर के कमेटी ने ली है.

दी गई अंतिम सलामी
इधर शुक्रवार सुबह पुलिस द्वारा जवान के शव को बरामद करने के बाद शाम को बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप और शहीद जवान के परिजनों के मौजूदगी में गंगालूर थाना परिसर में जवान को सभी पुलिस के आला अधिकारियों और जवानों द्वारा अंतिम सलामी दी गई. जिसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को उसके गृह ग्राम धनोरा के लिए रवाना किया गया. इधर इस घटना के बाद परिजनों में गम का माहौल है.

ये भी पढ़ें-

Maharashtra Petrol-Diesel Price Today: महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक सहित तमाम बड़े शहरों में आज Petrol-Diesel पर कितने रुपये बढ़े, यहां चेक करें

Delhi Corona Update: फरवरी में 36 % मौत का कारण कोविड-19, ओमिक्रोन ने जमकर बरपाया कहर- DDMA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget