एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में वार्ड पार्षद को नक्सलियों की धमकी भरी चिट्ठी, कहा- 'छोड़ दो बीजेपी वर्ना...'

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा बीजेपी के नेताओं को डराने-धमकाने का सिलसिला नहीं थम रहा. सरकार बदलने के बाद भी यह जारी है. बस्तर में बीजेपी के एक नेता को अब धमकी मिली है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) जिले में एक बार फिर बीजेपी नेता को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है. अपने धमकी भरे पत्र को पोस्ट के जरिए बीजेपी नेता के घर भेजा है. बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे (Yogendra Pandey) को नक्सलियों ने धमकी भरा पत्र भेजा है. इस पत्र में योगेंद्र पांडे से कहा गया है कि वह बीजेपी छोड़ दें नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. योगेंद्र पांडे जगदलपुर शहर के रमैया वार्ड से पार्षद और दरभा मंडल के बीजेपी प्रभारी भी हैं. इस पत्र के मिलने के बाद योगेंद्र पांडे ने जिले के एसपी और आईजी को इसकी सूचना देकर सुरक्षा देने की मांग की है. जगदलपुर डीएसपी अपूर्वा सिंह ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

नक्सल प्रभावित बस्तर में बीजेपी नेताओं को नक्सलियों द्वारा जान से मारने धमकी देने का सिलसिला जारी है. साल 2023 में छह बीजेपी नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी. उधऱ, योगेंद्र पांडे का कहना है कि उन्हें यह पत्र पोस्ट से मिला है जिसमें लिखा है कि अगर वह बीजेपी नहीं छोड़ते हैं तो इस स्थिति में उन्हें जान से मार दिया जाएगा. यह पहली बार नहीं है जब योगेंद्र पांडे को जान से मारने की धमकी दी गई है. साल 2003 से लेकर साल 2018 के बीच योगेंद्र पांडे को सुरक्षा भी मुहैया करवाई गई थी लेकिन 2018 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी नेताओं की सुरक्षा वापस से ले गई थी. एक बार फिर से उन्हें धमकी भरा पत्र मिला है.

डीसएपी ने कहा कि पत्र के आधार पर कर रहे जांच
योगेंद्र पांडे का कहना है कि जल्द ही लोकसभा चुनाव होने हैं. वह दरभा मंडल के प्रभारी हैं और नक्सलियों से उनकी जान को खतरा है. इस वजह से वह सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. योगेंद्र पांडे बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के साथ-साथ नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. जगदलपुर डीएसपी अपूर्वा सिंह ने इस पूरे मामले की जांच करने की बात कही है. अपूर्वा सिंह का कहना है कि पत्र के आधार पर इस मामले की जांच की जा रही है. यह पत्र किसी शरारती तत्व ने लिखा है या फिर खुद नक्सलियों ने लिखा है. इसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढे़ेंSukma Naxal Attack: इस नक्सली कमांडर ने रची थी टेकुलगुडेम अटैक की साजिश, सिर पर 25 लाख का इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI Protest: मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI Protest: मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget