एक्सप्लोरर

CG Assembly Session 2024: आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session 2024: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी और यह 26 जुलाई को समाप्त होगी.

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session 2024 News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार (22 जुलाई) से शुरू हो रहा है. मानसून सत्र में विपक्षी कांग्रेस कानून-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए तैयार है, जिससे सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. कांग्रेस ने कहा कि वह बिगड़ती कानून व्यवस्था खासकर पिछले महीने बलौदाबाजार शहर में हुई हिंसा के विरोध में 24 जुलाई को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी.

राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी और यह 26 जुलाई को समाप्त होगी. राजधानी रायपुर में रविवार को एक मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार के पिछले सात महीनों में राज्य की राजधानी में गोलीबारी की चार घटनाएं हुईं. साथ ही अंतरराज्यीय गैंगस्टर छत्तीसगढ़ में अपने पैर पसार रहे हैं.

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने किया ये दावा
दीपक बैज ने दावा किया कि राज्य में सात महीनों में रेप के 300 मामले, गैंगरेप की 80 घटनाएं और 200 से अधिक हत्याएं दर्ज की गईं. उन्होंने दावा किया कि चाकूबाजी, लूटपाट, डकैती और झपटमारी की अनगिनत घटनाएं हुई हैं. बीजेपी आम आदमी की रक्षा करने में विफल रही है. बैज ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत किया था, जबकि बीजेपी सरकार ने महज सात महीनों में इसे बर्बाद कर दिया है.

कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव
उन्होंने राज्य के गृह मंत्री पर खोखली बयानबाजी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को नींद से जगाने के लिए कांग्रेस 24 जुलाई को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी. बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए बैज ने कहा कि राज्य सरकार शुद्ध पेयजल और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है.

ये भी पढ़ें: बस्तर संभाग में आफत की बारिश, 30 से ज्यादा गांव टापू में तब्दील, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget