एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ जारी किया पोस्टर, पवन खेड़ा बोले- 'इनको वोट देने का मतलब...'

Chhattisgarh Election News: छत्तीसगढ़ में मतदान से पहले चुनावी घमासान जारी है. बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ जमकर बायनबाजी कर रहे है. कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ एक पोस्टर जारी किया है.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. कांग्रेस (Congress)और बीजेपी (BJP) में सीधा मुकाबला है. बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र चुनावी घोषणा के एक महीने पहले ही जारी किया.  वहीं अब चुनाव घोषणा हो गई है, तो कांग्रेस ने भी बीजेपी के खिलाफ पर्चा जारी किया है. ये पर्चा काफी दिलचस्प है, क्योंकि इसमें कांग्रेस ने गौतम अडानी के मामले को चुनावी मुद्दा बनाया है. 

कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी को वोट देने का मतलब बटन कमल पर दबेगा, वीवीपेट से अडानी निकलेगा. दरअसल गुरुवार को कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने रायपुर (Raipur) के प्रदेश कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कांग्रेस ने पोस्टर जारी किया है. इसमें लिखा है गया है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी को वोट देने का मतलब बटन कमल पर दबेगा वीवीपेट से अडानी निकलेगा. इसके साथ पवन खेड़ा ने कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में किए काम के अनुसार इस बार 75 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है.

पवन खेड़ा का बीजेपी पर निशाना
उन्होंने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को ब्रह्मास्त्र बताया है. उन्होंने दावा किया है कि हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 फीसदी वायदों को पूरा किया है. वहीं वो बीजेपी पर भी जमकर बरसे. पवन खेड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा "बीजेपी को वोट देने का मतलब छत्तीसगढ़ की संपदा अडानी को सौपना. छत्तीसगढ़ के बाक्साइट, आयरनओर, कोयला, देवभोग का हीरा खदान, राज्य की सीमेंट कम्पनियां, पावर प्लांट सभी पर अडानी कब्जा करना चाहते हैं."

बीजेपी ने किया पलटवार
उन्होंने कहा कि अडानी राज्य की बिजली कम्पनी भी हथियाना चाहते हैं. बीजेपी छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर केवल इसीलिए व्याकुल है. प्रधानमंत्री चार सभा कर चुके हैं. अमित शाह हर हफ्ते यहां आ रहे हैं. दो दर्जन केंद्रीय मंत्री, अनेको राज्यों के मुख्यमंत्री सभी इस छोटे से राज्य में लगातार डेरा डाले हुए है. क्योंकि बॉस के बॉस अडानी ने सबको टारगेट दिया है. वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश बीजेपी महामंत्री विजय शर्मा ने पवन खेड़ा के दावों पर पलटवार किया है, लेकिन उन्होंने  अडानी के मामले में कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

 5 साल तक घपले, घोटाले के अलावा कुछ नहीं किया- बीजेपी
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह जानती है कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने 5 साल तक घपले, घोटाले, कमीशनबाजी, भ्रष्टाचार और माफियाराज चलाने के अलावा कुछ नहीं किया है. वो (पवन खेड़ा) बघेल सरकार के पापों पर पर्दा डालने की जो कोशिश कर रहे हैं, वह सिरे नहीं चढ़ने वाली. उन्हें भ्रम हो गया है कि वो छत्तीसगढ़ की जनता को सीएम भूपेश बघेल के गुणगान सुना जाएंगे और यहां की जनता उनकी बातें सुन लेगी.

बीजेपी महामंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार का विश्व व्यापी कीर्तिमान स्थापित किया है. इसे देखकर जरूर सारी दुनिया अचरज में है. अब उनकी सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता सड़क पर लाने के लिए बेताब है.

AAP Candidates List: छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए AAP ने जारी की तीसरी लिस्ट, 11 उमीदवारों के नामों का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget