एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: बीजेपी की लिस्ट पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- हारे हुए लोगों पर लगाया दांव...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से वापसी के बाद रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत की है. बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर हंसते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री को दूसरे लोकसभा से टिकट दे रहे है.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है. पार्टी ने 2018 विधानसभा चुनाव में हारे नेताओं पर फिर से भरोसा जताया है. इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह और सांसद अरुण साव को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है. दूसरी लिस्ट के बाद बीजेपी के 85 सीट पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो गई है. लेकिन इसपर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई बड़े सवाल उठाए है. इसके अलावा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है.

सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर कसा तंज 

दरअसल सोमवार रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से वापसी के बाद रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत की है. बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर हंसते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री को दूसरे लोकसभा से टिकट दे रहे है. रेणुका सिंह सरगुजा से सांसद है. लेकिन टिकट कोरबा जिले से दिया गया है. विष्णुदेव साय रहते है पत्थलगांव उसको दिया गया है कुनकुरी. सांसद गोमती साय कुंकरी रहती है और उनको दिया है पत्थलगांव. ओपी चौधरी खरसिया से पलायन कर गए. हारे हुए लोगों में दांव लगा रहे है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: कांग्रेस गजब है! बिना प्रत्याशी घोषित किए ही शुरू हुआ विरोध, छत्तीसगढ़ की इस सीट पर विवाद

बीजेपी ने पुराने नेताओं पर फिर विश्वास जताया

इससे पहले वायरल सूची जो लेकर सीएम भूपेश बघेल ने फिर से सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने जानबूझकर सूची लीक किया है. यदि जानबूझकर नहीं किया गया होता तो ईडी आईटी का रेड पड़ गया होता. लेकिन को सूची आई है वही नाम है, जो लीक हुआ था. ये बीजेपी की रणनीति के तहत हुआ है. लीक कराया गया है,हुआ नहीं है. जिसको जनता ने पहले नकार दिया था. अमर अग्रवाल,राजेश मूणत, प्रेम प्रकाश पांडे का चेहरा जनता ने पिछले चुनाव में नकार दिया था. बीजेपी ने उन्हीं पर विश्वास वक्त किया है. क्योंकि उनके पास चेहरा नहीं है.

छत्तीसगढ़ में अरुण साव की नहीं रमन सिंह की ही चल रही है
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस लिस्ट में ज्यादर रमन सिंह के समय में मंत्री रहे उन नेताओं को भी टिकट दिया गया है. इसपर उन्होंने कहा कि चल तो उसी की रही है. जो सूची जारी हुई है कहां से हुई है. लीक हुआ था कहां से हुआ था सब जानते है.भले ही अरुण साव (बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष) को अपने बगल में बैठा लें. लेकिन चल तो रहा है रमन सिंह का है. आपको बता दें की लगातार चर्चा हो रही थी की संगठन में बदलाव के बाद रमन सिंह को साइडलाइन कर दिया गया है.

ईश्वर साहू को टिकट देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान

बीजेपी ने बेमतरा जिले के साजा विधानसभा से ईश्वर साहू को टिकट देकर हिंदुत्व के मुद्दे को उठाने की कोशिश की है. इस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये लोग लाख कोशिश कर लें लेकिन ये मुद्दा नहीं उठ सकता है. बीजेपी किसको टिकट देती है नहीं देती है ये उनका नजरिया है. साजा में बीजेपी के और भी कार्यकर्ता थे,ये तो विशुद्ध रूप से अराजनैतिक व्यक्ति को टिकट दिया गया. राजनीति में वो थे नहीं. आपको बता दे कि इसी साल अप्रेल महीने में बिरानपुर में दो समुदाय के बीच हुई झड़प में ईश्वर साहू के बेटे की हत्या हुई थी. इसके अलावा दूसरे समुदाय के 2 लोगो की हत्या हुई थी. इसके बाद पूरे इलाके में एक महीने तक तनाव की स्थिति रही. अब अपना बेटा खो चुके ईश्वर साहू को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतार दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
Embed widget