एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Assembly Election 2023: कांग्रेस गजब है! बिना प्रत्याशी घोषित किए ही शुरू हुआ विरोध, छत्तीसगढ़ की इस सीट पर विवाद

सरगुजा की रामानुजगंज विधानसभा दो राजनैतिक धुरंधर की कर्मभूमि है. कांग्रेस की ओर से मौजूदा विधायक बृहस्पत सिंह और BJP के पूर्व गृहमंत्री, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम यहाँ से चुनाव लड़ते रहे हैं

Ambikapur Election 2023: सरगुजा संभाग में BJP ने 14 में से 13 विधानसभा प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है. सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है. लेकिन अचरज की बात है कि इतने कम दिन बचे होने के बाद भी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है. जिसको लेकर उन सिटिंग एमएलए की हालत ख़राब है. जिनको अपने नाम कटने का भय सता रहा है. हालांकि इस भय को लेकर संभाग की रामानुजगंज विधानसभा में कांग्रेस की ओर से शोरशराबा भी शुरू हो गया है. सीटिंग एमएलए बृहस्पत सिंह के समर्थन में उनके लोग टिकट मिलने से पहले ही बाहरी प्रत्याशी का विरोध करने लगे है. 

नेताम को टिकट, बृहस्पत को अब तक नही
सरगुजा की चर्चित सीटों की फ़ेहरिस्त मे शु्मार रामानुजगंज विधानसभा दो राजनैतिक धुरंधर की कर्मभूमि है. कांग्रेस की ओर से मौजूदा विधायक बृहस्पत सिंह और BJP के पूर्व गृहमंत्री, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम यहाँ से चुनाव लड़ते रहे हैं. लेकिन 2013 में बृहस्पत सिंह से हार का सामना करने वाले रामविचार नेताम को BJP ने अपनी पहली सूची में प्रत्याशी घोषित कर दिया था. जिसकी वजह से नेताम आचार संहिता लगने के पहले से लेकर अभी तक क्षेत्र के अधिकांश गाँव में घूमकर अपने जनाधार को टटोल चुके हैं. पर दूसरी ओर टिकट कटने के भय के कारण बृहस्पत अभी तक खुलकर क्षेत्र मे प्रचार नहीं कर सके हैं. आलम ये है कि अपनी टिकट को लेकर ना केवल बृहस्पत सिंह बल्कि उनके समर्थक भी चिंतनीय मुद्रा में नज़र आ रहे हैं.

Chhattisgarh Election 2023: डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव की सीट पर बीजेपी ने अब तक नहीं लिया कोई फैसला! जानें- क्या है पार्टी की रणनीति

समर्थकों ने सड़क का लिया सहारा
BJP के रामविचार नेताम को टिकट मिलने और उनके प्रचार की गति को देखते हुए बृहस्पत और उनके समर्थकों के माथे में चिंता की लकीर खिंच गई है. लिहाज़ा मौजूदा विधायक के समर्थकों में विरोध के स्वर फू्टने लगे है. वैसे भले ही अभी रामानुजगंज से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी तय ना किया हो. पर टिकट ना मिलने के भय से बृहस्पत समर्थक अब सड़कों पर संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं. बृहस्पत समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल आचार सिंहली लगने के ठीक पहले ज़िला मुख्यालय बलरामपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन की आड़ में बाहरी प्रत्याशी का विरोध किया और विरोध में नारे भी लगाए. समर्थकों ने बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा का नारा लगाते हुए शहर में रैली भी निकाली. 

कौन है बाहरी प्रत्याशी
सूबे के डिप्टी सीएम ने भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम क के दौरान बलरामपुर जिले के ही राजपुर ब्लाक मुख्यालय में एक सार्वजनिक बयान दिया था. जिसमें उन्होंने बृहस्पत सिंह का नाम लिए बिना कहा था कि अगर उनके माता पिता के बारे में कोई सार्वजनिक रूप से ग़लत कहेगा. तो मैं उससे समझौता नहीं कर सकता हूँ. ग़ौरतलब है कि बृहस्पत के क़ाफ़िले में कथित पथराव मामले में उन्होंने राजपरिवार पर जान से मरवा देने के गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का ये बयान आया और फिर बयान के साथ ही अम्बिकापुर महापौर डॉ. अजय तिर्की ने रामानुजगंज से कांग्रेस की टिकट पर अपनी दावेदारी कर दी. इस दावेदारी के बाद बृहस्पत सिंह की धड़कनें धीरे धीरे तेज होने लगी थी. जो अब तक टिकट फ़ाइनल नहीं होने की वजह स अब बहुत तेज हो चुकी है. गौर करने वाली बात है कि डॉ अजय तिर्की, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के ख़ेमे से आते हैं. और उनकी दावेदारी को समझौता नहीं करने वाले बयान से जोड़कर ही देखा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget