एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा के दौरान नारायण चंदेल का बड़ा बयान, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Chhattisgarh Assembly Election: नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैंने सीएम को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि अगर इस प्रदेश में 16 लाख गरीबों को मकान नहीं मिल पा रहा है, तो इसके लिए आप दोषी है. 

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: देश के 4 राज्यों के साथ-साथ छ्त्तीसगढ़ में भी इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी क्रम में राज्य में सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी बीजेपी राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है. आज (18 सितंबर) उत्तरी छत्तीसगढ़ के जशपुर से निकली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा जशपुर, सरगुजा जिले के बाद संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर से बलरामपुर-रामानुजगंज के लिए रवाना हुई. यात्रा रवाना होने से पहले परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व कर रहे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान नारायण चंदेल के साथ पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम और बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव भी मौजूद रहे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंदेल ने राज्य की कांग्रेस सरकार और उनके मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए.
 
नारायण चंदेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी मंत्री के क्षेत्र में आदिवासियों भाइयों की जमीन में फर्जीवाड़ा हो रहा है. उन्होंने कहा कि ये लोग आदिवासी और किसानों से हमदर्दी की बात करते है. इस भूपेश सरकार के जमाने में कमीशन और करप्शन का खेल पूरे छत्तीसगढ़ में चल रहा है. विकास का काम पूरे तरीके से ठप है. छत्तीसगढ़ में विकास पूरे तरीके से ठहर गया है. इन सभी विषयों को जन जन तक पहुंचाने के लिए हमने परिवर्तन यात्रा निकाली है. उन्होंने आगे कहा कि हम भूपेश सरकार के असली चेहरे को उजागर करना चाहते है. नारायण चंदेल यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि अम्बिकापुर संभागीय मुख्यालय है, यहां के विधायक टीएस सिंहदेव मंत्री भी हैं, लेकिन इस क्षेत्र के 16 लाख गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं. उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और मुख्यमंत्री पर सीधा आरोप लगाया कि अगर इस प्रदेश में 16 लाख गरीबों को मकान नहीं मिल पा रहा है, तो इसके लिए आप दोषी है. 

विधायक, मंत्री पर कमीशन का आरोप
चंदेल ने बताया कि पूरे सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा क्षेत्रों में जहां कांग्रेस के विधायक है. कांग्रेस के सभी विधायक सिर्फ कमीशन और करप्शन के खेल में व्यस्त है. कोई अवैध रूप से रेत का कारोबार कर रहा है. कोई अवैध रूप से खदान चला रहा है. बलरामपुर के विधायक का ये हाल है कि ड्यूटी में बैंक के कर्मचारी के ऊपर हाथ छोड़ते है. क्या जनता ने इसलिए उन्हें विधायक बनाया है. जनता ने अगर विधायक बनाया है तो क्षेत्र का विकास करने के लिए बनाया है. जनता के दुख दर्द को बांटने के लिए बनाया है. चंदेल ने आरोप लगाया कि अम्बिकापुर के जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज अस्पताल की हालत खराब है. जबकि स्वास्थ्य मंत्री, यहां के लोकल विधायक हैं. लेकिन यहां का अस्पताल खुद बीमार है. ये रवैया यहां के जनप्रतिनिधि का है. इन सभी बातों को हम परिवर्तन यात्रा के माध्यम से एक अलख जगाने के लिए निकले है. 

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh: 'छत्तीसगढ़ की जनता डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए तैयार', अंबिकापुर में बोले यूपी के डिप्टी सीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget