एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: चुनाव से पहले दांव पर लगे मूंछे और बाल, BJP- Congress के नेताओं ने ली गजब प्रतिज्ञा

Chhattisgarh Politics: दो बड़े आदिवासी नेताओं ने छत्तीसगढ़ में अपनी- अपनी सरकार बनाने का दावा किया है. जिनमें एक ओर बीजेपी के आदिवासी नेता नंदकुमार साय और दूसरी ओर कांग्रेस के मंत्री अमरजीत भगत हैं.

Chhattisgarh Assembly Election 2023:  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) नजदीक है. नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है. इसके साथ कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) में जुबानी जंग भी जारी है, लेकिन आज हम एक तस्वीर की कहानी बताएंगे. ये तस्वीर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मिनिस्टर अमरजीत भगत (Amarjeet Bhagat) की है. इसे बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में शेयर किया है. 

बीजेपी ने इसपर कैप्शन देते हुए लिखा है कि अमरजीत भगत का दिसंबर 2023 में नया लुक. इसके साथ बीजेपी ने ये भी लिखा "हमें तो आपसे इतना ही कहना है अमरजीत भगत आप इस लुक में क्या खूब लगते हो, बड़े सुंदर दिखते हो."

छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेताओं की अजब गजब कसमें

दरअसल, बीजेपी ने सरगुजा संभाग के बड़े आदिवासी नेता अमरजीत भगत का बिना मूंछ वाला फोटो शेयर किया है. इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है. इसी साल नवंबर में यहां विधानसभा चुनाव होने वाले है. बीजेपी सत्ता में वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपनी सरकार बचाए रखने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. इसी बीच छत्तीसगढ़ में नेताओं के अजब- गजब प्रण ले रहे हैं. 

बाल कटवाने और मूंछ मुड़वाने की कहानी

राज्य के दो बड़े आदिवासी नेताओं ने छत्तीसगढ़ में अपनी- अपनी सरकार बनाने का दावा किया है. एक तो बीजेपी के आदिवासी नेता नंदकुमार साय हैं. दूसरे कांग्रेस के मंत्री अमरजीत भगत हैं, जिन्होंने प्रदेश में अगली बार भी कांग्रेस की सरकार दावा किया है, लेकिन लोग हैरान तब रह गए जब इन दोनों नेताओं ने अजीब प्रण ले लिए. बीजेपी नेता नंदकुमार साय ने जब तक कांग्रेस की सरकार नहीं हटेगी तब तक बाल नहीं कटवाने का प्रण लिया है. दूसरी तरफ कांग्रेस के अमरजीत भगत ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार जीतकर वापस नहीं आती है तो वो  मूछ मुड़वा लेंगे.

गौरतलब है की बुधवार को पीएम आवास योजना को लेकर बीजेपी ने रायपुर में एक रैली की. इस रैली से पहले बीजेपी नेताओं जनसभा को संबोधित किया. इसी दौरान पूर्व सांसद रामविचार नेताम ने मंच में इस साल बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया और उन्होंने ऐलान किया कि जब तक प्रदेश से कांग्रेस सरकार नहीं हटती तब तक नंदकुमार साय बाल नहीं कटवाएंगे. रामचीवर नेताम के ऐलान पर नंदकुमार साय ने सिर हिलाते हुए सहमति जताई. 

कांग्रेस ने कहा- बीजेपी ने आदिवासियों का अपमान किया

इसी बयान पर निशाना साधते हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी एलान कर दिया कि अगर इस बार उनकी पार्टी की सरकार नहीं बनती है, तो वो अपनी मूंछ मुड़वा लेंगे. विधानसभा में अमरजीत भगत ने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी पर आदिवासियों के अपमान का आरोप भी लगा दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी में आदिवासियों का कोई महत्व नहीं है. पिछले 15 साल उनकी सरकार थी. हम सभी लोगों ने देखा कि आदिवासियों का हश्र बहुत बुरा हुआ.  उन्होंने आगे ये भी कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष उस वक्त विष्णुदेव साय थे और उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस यानी 9 अगस्त को ही पद से हटा दिया गया. ये आदिवासियों का अपमान है.

Durg News: फायरिंग करते बदमाश ने बनाया था वीडियो, SP के व्हाट्सएप पर किसी ने दी जानकारी, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget