एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: चुनाव के लिए कांग्रेस-बीजेपी की खास तैयारी, ग्राउंड से लेकर सोशल मीडिया तक ये है प्लानिंग

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की मीटिंग हुई, इसमें मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे. इस दौरान चुनाव में यूथ कांग्रेस के रोल पर चर्चा हुई.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों की तैयारी तेज हो गई है. कांग्रेस(Congress) ने अपने युवा ब्रिगेड को भी चुनावी मैदान में उतारने के लिए बड़ी प्लानिंग कर रही है.जो ग्राउंड और सोशल मीडिया(Social media) की लड़ाई लड़ेगी. वहीं दूसरी तरफ इसके जवाब में बीजेपी(BJP) ने भी ग्राउंड की लड़ाई लड़ने के लिए अपनी 250 लोगों की टीम बनाई है. यानी दोनों पार्टी आमने सामने की फाइट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है.

दरअसल शनिवार (3 जून) को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की मीटिंग हुई है. इसमें यूथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और संगठन के बड़े नेता के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(CM Bhupesh Baghel)मौजूद रहे. इस मीटिंग में आने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2023) में युवा कांग्रेस (youth Congress)का क्या रोल होगा, इसपर चर्चा हुई है. क्योंकि राज्य में कांग्रेस के करीब 8 लाख सदस्य है. कांग्रेस बूथ स्तर पर युवा ब्रिगेड को उतारने की तैयारी में है. गांव गांव मोहल्ले मोहल्ले में युवा कांग्रेस की टीम जाएगी. इसके अलावा सोशल मीडिया में विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए भी उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी.

ग्राउंड और सोशल मीडिया की लड़ाई में आगे रहेगी युवा ब्रिगेड 
यूथ कांग्रेस के मीटिंग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी संगठन एक साथ मिलकर काम करेंगे तो बीजेपी को पछाड़ना कोई बहुत बड़ा काम नहीं है. यूथ कांग्रेस का उम्र स्वप्न देखने वाला उम्र है. ऐसे समय में जो बहुत व्यवहारिक जो काम करना है वो थोड़ा सा नेगलेट करते है. तो हमको व्यावहारिकता के तरफ ज्यादा ध्यान देना है. उसमे हमे बूथ को मजबूत करना है. जिस शहर, जिस गांव में रहते है उस मजबूत करना है.

मुख्यमंत्री का युवा ब्रिगेड को निर्देश
इसके आगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूथ कांग्रेस को निर्देश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया में छवि बिगाड़ने का काम बहुत तेजी से होता है. तो सचेत रहने की जरूरत है. सचेत तब रह सकते है जब आप कांग्रेस का इतिहास जानेंगे. नेताओं के योगदान जानेंगे. यूपीए(UPA government) सरकार की उपलब्धि है. वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार(Chhattisgarh government) की उपलब्धियां है. उसे जानेंगे और अध्ययन करेंगे तो आप जवाब दे पाएंगे. आज भ्रामक सूचनाओं का खंडन होना बहुत जरूरी है. यानी की यूथ कांग्रेस बूथ के साथ सोशल मीडिया की लड़ाई के लिए भी तैयारी करेगी. 

बीजेपी ने जिला और विधानसभा स्तर पर बनाई मीडिया टीम
दूसरी तरफ बीजेपी ने भी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी मीडिया टीम तैयार कर ली है. इसकी एक लिस्ट जारी की गई है. इसमें 250 लोगों को शामिल किया गया है. जो जिला और विधानसभा(Vidhansabha) स्तर पर कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए जुट जाएगी. इसको लेकर बीजेपी मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा है कि जिले और विधानसभा स्तर पर मीडिया प्रभारी और सह मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. हर जिले और विधानसभा में दो- दो कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है. जो राज्य सरकार की गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को सामने लाने के लिए काम करेगी. इसके अलावा कांग्रेस के अधूरे वादों को जनता के सामने लाने का काम करेगी.

अक्टूबर में हो सकता है छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की घोषणा
गौरतलब है कि आने वाले अक्टूबर महीने में राज्य चुनाव की घोषणा हो सकती है. इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो जाएगा. इसके बाद नवंबर और दिसंबर महीने तक चुनाव पूरा कर लिया जाएगा. इस लिए चुनाव को महज 5 महीने का ही वक्त बचा है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस किसी से भी पीछे नहीं रहना चाहती है. इस लिए चुनाव से पहले सोशल मीडिया और ग्राउंड जीरो(Ground zero) की लड़ाई के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने कमर कस ली है.

ये भी पढ़ें: Durg: CM बघेल ने किया बड़ा तरिया पार्क का उद्घाटन, टॉय ट्रेन-लेजर शो के साथ जानें और क्या-क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget