एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: पहले फेज के चुनाव को सफल बनाने के लिए वायुसेना ने भरीं 404 उड़ानें, बस्तर IG ने जताया आभार

Chhattisgarh Election 2023 News: आईजी सुंदरराज पी ने चुनावों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने और छह दिनों के लंबे प्रयास के लिए भारतीय वायुसेना के प्रति आभार व्यक्त किया.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ के सात नवंबर को पहले चरण के चुनाव संपन्न कराए गए. इस दौरान नक्सल प्रभावित बस्तर (Bastar) डिवीजन में वोटिंग टीमों को तैनात करने और उनको सुरक्षित वहां से निकालने के लिए  भारतीय वायु सेना (Indian AirForce) ने छह दिनों तक आठ एमआई-17 हेलिकॉप्टरों के साथ 404 उड़ानें भरीं. एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी की ओर से ये जानकारी दी गई. दरअसल बस्तर संभाग की 12 सीटें उन 20 सीटों में से थीं, जहां सात नवंबर को पहले चरण में वोटिंग हुई थी. इन 20 सीटों पर 78 फीसदी मतदान हुआ था.

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सभी चुनौतियों को पार करते हुए, भारतीय वायु सेना ने आठ एमआई 17 के साथ 404 उड़ानें भरीं और 853 मतदान दल के सदस्यों को 43 स्थानों से सुरक्षित रूप से पहुंचाया, जिससे एक सफल चुनावी प्रक्रिया संभव हो सकी. भारतीय वायु सेना को सलाम." वहीं बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि सात नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चार से छह नवंबर तक बस्तर संभाग के पांच जिलों सुकमा, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के 156 मतदान केंद्रों पर 860 से अधिक मतदान दल के सदस्यों को एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजा गया था.

आईजी ने जताया आईएफ का आभार

सुंदरराज पी ने बताया कि मतदान के बाद, सभी पीठासीन अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और मतदान टीमों के सदस्यों के साथ अगले तीन दिनों में चरणबद्ध तरीके से संबंधित जिला मुख्यालय में वापस लाया गया. उन्होंने कहा कि 9 नवंबर तक ये काम पूरा कर लिया गया था. उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्य योजना के अनुसार, वोटिंग के दौरान मतदान कर्मियों को नजदीकी सुरक्षा शिविरों और अन्य उपयुक्त स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा की गई थी. यही नहीं आईजी ने चुनावों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने और छह दिनों के लंबे प्रयास के लिए भारतीय वायुसेना के प्रति आभार व्यक्त किया.

नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में नक्सलियों द्वारा हेलीकॉप्टरों पर गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं. बता दें साल 2008 के विधानसभा चुनावों में तो बीजापुर के पीडिया गांव से वोटिंग मशीनों और कर्मियों के साथ उड़ान भरने के तुरंत बाद नक्सलियों ने भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर पर गोलीबारी की. इस  हमले में फ्लाइट इंजीनियर सार्जेंट मुस्तफा अली की कॉकपिट में मौत हो गई. विमान के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद कप्तान, स्क्वाड्रन लीडर टी.के. चौधरी और उड़ान भरने में कामयाब रहे और विमान को जगदलपुर में उतारा. गौरतलब है कि राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा और नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा में NMDC प्लांट में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, गाड़ियों में लगाई आग, करोड़ों का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget