एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: अस्पताल तक ड्रोन से पहुंचेगी दवा, इस मेडिकल कॉलेज का हुआ चयन, दिल्ली में होगी ट्रेनिंग

Ambikapur Medical College: केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज का चुनाव किया गया है. छत्तीसगढ़ से ये एक मात्र कॉलेज है जिसको इसके लिए चुना गया है.

Ambikapur News: सड़क दुर्घटना या किसी वजह से मुख्य मार्ग बाधित होने पर जरूरी दवा और सैंपल, आपाकालीन चिकित्सा संसाधन को आवश्यकता वाले स्थल तक पहुंचाने के लिए अब ड्रोन की मदद ली जाएगी. भारत सरकार ने इसे पायलट प्रोजेक्टर के तौर पर लिया है और देशभर के 650 मेडिकल कॉलेजों में मात्र 25 मेडिकल कॉलेजों का चयन ड्रोन इन हेल्थकेयर के परीक्षण के लिए किया गया है. इन 25 मेडिकल कॉलेजों में से अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ का एकमात्र मेडिकल कॉलेज है. 

आमतौर पर बड़ा हादसा सड़क होने या आंदोलनों की वजह से मार्ग बाधित होने पर जरूरी दवाओं की परिवहन भी थम जाती है. इसके कारण पहाड़ी और दूरस्थ अंचलों में न सिर्फ स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित होती है, बल्कि जरूरतमंदों को तत्काल सही उपचार अथवा दवाई नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार मरीजों की मौतें भी हो जाती है. ऐसी स्थिति में शासन-प्रशासन पर लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के आरोप भी लगते हैं. केंद्र सरकार का मनाना है कि ऐसे विशेष परिस्थितियों में ड्रोन कैमरा बेहतर माध्यम है और सड़क बाधित होने के बाद भी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अन्य आवश्यकता वाले स्थलों में जरूरी दवाईयां सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती है.

सरगुजा के लिए बड़ी उपलब्धि

बताया जा रहा है कि ड्रोन इन हेल्थकेयर के लिए केंद्र सरकार के द्वारा ऐसे मेडिकल कॉलेजों का इलाकों का चयन किया गया है जो पहाड़ों से घिरे हो अथवा पहुंच मार्ग बाधित होने की संभावना बनती हो. प्रथम चरण में प्रयोग के तौर पर कश्मीर जैसे इलाकें चयनित किए गए हैं. इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के अधीन उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन होने से इसे अंचल के लिए बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है. भारत सरकार के द्वारा ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा.

ड्रोन दीदियों को दिल्ली में मिलेगा प्रशिक्षण

मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अम्बिकापुर के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति ने बताया कि शासन के द्वारा ड्रोन इन हेल्थकेयर के प्रयोग के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर का किया गया है. इसके लिए दो महिलाओं को दिल्ली में प्रशक्षिण दिया जाएगा और इन महिलाओं को ड्रोन दीदी की संज्ञा दी जाएगी. आमतौर पर ड्रोन संचालन का प्रशक्षिण महंगा होता है, मगर केंद्र सरकार के माध्यम से चयनित महिलाओं को इसका प्रशक्षिण निःशुल्क दिया जाएगा.

Mahadev Betting App: चार्जशीट में नाम आने के बाद बढ़ सकती है भूपेश बघेल की मुश्किल, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget