एक्सप्लोरर

Mahadev Betting App: चार्जशीट में नाम आने के बाद बढ़ सकती है भूपेश बघेल की मुश्किल, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस आया सामने

Mahadev Betting App News: महादेव बेटिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय को एक 29 सेकंड का रिकार्डेड ऑडियो मेसेज मिला है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)की चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम सामने आने के बाद उनकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. ईडी के एक  इलेक्ट्रॉनिक हाथ एविडेंस लगा है. इसके बाद माना जा रहा है कि महादेव बेटिंग एप मामले में भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को ईडी जल्द समन भेज सकती है. दरअसल, असीम दास के मोबाइल आईफोन 12 से ईडी को एक 29 सेकंड का रिकार्डेड ऑडियो मेसेज मिला है.

ये मेसेज दुबई में बैठे शुभम सोनी ने असीम को भेजा था. यही इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ा सकता है. वॉइस नोट के जरिये भेजे गए इस ऑडियो मेसेज में शुभम सोनी असीम से कह रहा है "भाई तू एक काम कर अभी तू इंडिया निकल मुझे वहां से पैसे  के लिए कॉल और मेसेज आ रहे हैं. मैं तुझे वहां पर रायपुर के ब्रांच से आठ- दस करोड़ दिलवा रहा हूं, तू उसे भूपेश बघेल के पास छुड़वा देना."

ED कर रही भूपेश बघेल को समन भेजने की तैयारी
बता दें ईडी द्वारा गिरफ्तार आरोपी असीम और दुबई में बैठे महादेव एप के तथाकथित आरोपी शुभम सोनी के बीच का ये ऑडियो नोट ईडी ने असीम के मोबाइल फोन में व्हाट्सएप चैट से बरामद किया है. इसी व्हाट्सएप चैट के ऑडियो नोट और शुभम सोनी के मीडिया में जारी की गई उसकी वीडियो क्लिप में दिए गए उसके बयानों के आधार पर ईडी जल्द तत्कालीन एसपी प्रशांत अग्रवाल और सीएम भूपेश बघेल को समन भेजने की तैयारी कर रही है.

ईडी की जांच के मुताबिक, इस केस में अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इसमें दो सगे भाई सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी, छत्तीसगढ़ पुलिस का एसआई चंद्रभूषण वर्मा, एक कॉन्सटेबल भीम सिंह ,कूरियर का काम करने वाला असीम दास और सतीश चंद्राकर शामिल हैं. गौरतलब है कि महादेव बेटिंग ऐप को दुबई में बैठकर छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ऑपरेट करते थे. ये दोनों महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर भी हैं. 

ये भी पढ़ें- Mahadev Betting App: ईडी की चार्जशीट में भूपेश बघेल का आया नाम, शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को घेरा, बोले- ‘पार्टी की जहां पर भी सरकारें..’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget