एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Leopard News: मुर्गे के लालच में पिंजरे में फंसा आदमखोर तेंदुआ, 38 दिनों तक सहमे लोगों ने अब ली राहत की सांस

छत्तीसगढ़ के जनकपुर और कुंवारपुर वनपरिक्षेत्र में दिसंबर से एक आदमखोर तेंदुआ घूम रहा था जिसने 2 लोगों की जान ले ली थी. वन विभाग ने जंगल में पिंजरे में मुर्गा रखकर 38 दिनों बाद तेंदुए को फंसा लिया है.

Chhattisgarh Leopard News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पिछले 38 दिनों से आतंक मचाने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है. दरअसल, तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जंगल में पिंजरे के अंदर मुर्गा रखा और बीती रात आदमखोर तेंदुआ मुर्गा खाने के चक्कर में पिंजरे में फंस गया. बता दें कि, यह तेंदुआ 10 दिसंबर से मनेंद्रगढ़ वनमण्डल के जंगलों में विचरण कर रहा था. 

इस आदमखोर तेंदुए ने तीन इंसानों को भी अपना शिकार बनाया और एक 8 साल के बालक को बुरी तरह घायल कर दिया. फिलहाल, तेंदुए के पिंजरे में फंसने के बाद वनक्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है. अब तेंदुए को कानन पेंडारी बिलासपुर भेजा जाएगा.

तेंदुए ने ली 2 लोगों की जान, बच्चे को किया जख्मी
दरअसल, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनकपुर और कुंवारपुर वनपरिक्षेत्र में दिसंबर महीने में एक आदमखोर तेंदुए ने दस्तक दी थी. जो शाम के समय में ही जंगल से निकलकर ग्रामीण इलाको में शिकार की तलाश में भटकता रहता था. इस तेंदुए ने सबसे पहले गधौरा गांव ने जंगल गई एक महिला को अपना शिकार बनाया, इसके बाद सिंगरौली गांव में एक महिला की जान ले ली. वहीं रविवार को जनकपुर निवासी अधेड़ रनबदन अपने खेत में रखवाली कर रहा था. उसपर भी हमला कर उसकी जान ले ली थी. इसके अलावा तेंदुए ने घर के बाहर खेल रहे एक 8 साल के बालक की गर्दन को पकड़कर जंगल की ओर जाने का प्रयास किया था, इस घटना में बालक के गर्दन में गंभीर चोंट आई. जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

मुर्गे के लालच में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
बता दें कि, जनकपुर और कुंवारपुर वनपरिक्षेत्र में आतंक मचा रहे आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जंगल में दो पिंजरे लगाए थे. पहले तो तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरा बांधा गया था. लेकिन इसके बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया. इसके बाद वन विभाग ने प्लान चेंज करते हुए पिंजरे में मुर्गा बांधा और यह उपाय कारगर साबित हुआ. बीती रात तेंदुआ मुर्गा खाने के लालच में पिंजरे में घुसा और बंद हो गया. अब वनक्षेत्र की बस्तियों में रहने वाले वासियों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि पिछले सप्ताह भर से तेंदुए ने हमलों की रफ्तार तेज कर दी थी और ज्यादातर गांव के आसपास भटकता रहता था. 

तेंदुए को भेजा जाएगा कानन पेंडारी बिलासपुर

38 दिन बाद तेंदुए के पिंजरे में फंसने के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली है और अब तेंदुए को कानन पेंडारी बिलासपुर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि तेंदुए के लगातार बढ़ते हमलों को लेकर क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरों ने वन मंत्री मो. अकबर को पत्र लिखकर तेंदुए के आतंक से क्षेत्र के लोगों को मुक्ति दिलाने की मांग रखी थी. इसपर वनमंत्री अकबर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया था.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 2023: आज ऑनलाइन बुक करा सकते है इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के टिकट, पहली बार छत्तीसगढ़ करेगा इंटरनेशनल मैच की मेजबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget