एक्सप्लोरर

Kanker: धर्मांतरण कर चुके व्यक्ति का शव दफनाने पर गांव में मचा बवाल, बॉडी को बाहर निकालने पर अड़े ग्रामीण

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर में धर्मांतरण के मामले में विवाद पैदा हो गया है. यहां एक व्यक्ति के धर्मांतरण के बाद उसकी मौत हो गई और फिर शव दफनाने पर हंगामा खड़ा हो गया.

Kanker News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) संभाग में धर्मांतरण (Religious Conversion) का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों के घरों में मृत्यु होने के बाद उनके शव को दफनाने को लेकर बवाल मचा हुआ है. अब कांकेर जिले के पखांजूर में भी शव दफनाने को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है, जिसके चलते आदिवासियों ने रविवार को पखांजूर नगर बंद का आह्वान किया और इस बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. वहीं, हिंदू धर्म के लोग दफ्नाए गए शव को बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं. 

उधर, बंद को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है. लोगों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो मांग पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. दरअसल पूरा मामला पखांजूर के माझपल्ली गांव का है जहां के निवासी दिलीप पिस्दा की बीते 3 अगस्त को मौत हो गई थी, वह सालभर से बीमार था. इसी दौरान वह मसीही समाज के किसी प्रचारक के संपर्क में आया और उसकी बीमारी ठीक होने की बात कह उसका और उसके परिवार का कुछ महीने पहले ही धर्म परिवर्तन कराया गया. धर्म परिवर्तन करने के चलते शव को आदिवासी समाज ने गांव में दफनाने नहीं दिया, इस दौरान परिवार ने खुद की जमीन में शव दफनाने का प्रयास किया लेकिन गांव के लोग सहमत नहीं हुए.

पुलिस की सुरक्षा में दफनाया गया शव
गांव के मुखिया और प्रमुख लोगों ने भी इसका विरोध कर दिया. 4 अगस्त को मृतक दिलीप पिस्दा के बेटे ने ग्राम ऐसेबेड़ा की जन चौपाल में कांकेर कलेक्टर से उसके पिता के शव दफनाने नहीं देने की शिकायत की. इसके बाद प्रशासन ने माझपल्ली गांव से शव पखांजूर लाया और नगर के वार्ड नम्बर एक में पुलिस की सुरक्षा में शव को दफनाया गया.

शव हटाने की मांग पर अड़े हैं वार्ड के लोग
जानकारी मिलने के बाद शनिवार सुबह ग्रामीण पखांजूर थाना पहुंच गए और शव दफनाने को लेकर इसका विरोध करने लगे. इस दौरान प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों को काफी मनाने की कोशिश की और भविष्य में उस स्थान में शव नहीं दफनाने और कब्रिस्तान के लिए भूमि का आबंटन निरस्त करने का आश्वासन दिया, लेकिन वार्ड वासी नहीं माने और वहां से शव हटाने की मांग पर अड़े रहे.

य़े भी पढ़ें- Chhattisgarh Election 2023: 'मिनी इंडिया' कहे जाने वाले विधानसभा क्षेत्र में दिलचस्प है टक्कर, आंकड़ों से समझिए पूरा राजनीतिक समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget