एक्सप्लोरर

Chattisgarh News: पार्टी से निकाले गए धरमजीत सिंह ने लगाए अमित जोगी पर आरोप, बोले- मेरी पत्नी से की अभद्रता

पार्टी से निकाले गए धरमजीत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर अमित जोगी पर गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने कहा है कि अमित जोगी ने मेरी बीमार पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया है

Dharamjeet singh PC: छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस में फूट के बाद राजनीतिक उथल पुथल मचा हुआ है. इस बीच पार्टी से निकाले गए धरमजीत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर अमित जोगी पर गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने कहा है कि अमित जोगी ने मेरी बीमार पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया है. मैंने जोगी परिवार का हर सुख दुख में साथ दिया था. जोगी कांग्रेस का फाउंडर सदस्य हूं. लेकिन मेरे साथ ऐसा सलूक किया गया है.

गंभीर आरोप लगाए

दरअसल रविवार को जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने विधायक दल के नेता धरमजीत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया था. इसके बाद धरमजीत सिंह ने रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले में अपना पक्ष रखा है. इसके अलावा उन्होंने अमित जोगी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है. धरमजीत सिंह ने सभी आरोपो को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि अपने कुकर्मों को छुपाने के लिए मुझे निष्काषित किया है. मेरी पत्नी को फोन कर अमित जोगी ने बत्तमीजी की सभी सिमा लांघ दिए है. अपमान की जिंदगी जीने से अच्छा मै मौत पसंद करूंगा.

मेरी पत्नी को दी गाली

धरमजीत सिंह ने आगे कहा कि अमित शाह के कार्यक्रम में हिस्सा बनने पर अमित जोगी गुस्सा थे. उन्होंने कहा कि अगर अमित शाह के कार्यक्रम में जाने से पीड़ा थी, तो मुझसे पूछना चाहिए था. लेकिन अमित जोगी ने मेरी पत्नी को फोन कर असभ्य भाषा का प्रयोग किया. मेरी पत्नी रो रही थी. उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह से मिलना आसान नहीं होता. हम दर्शक बन कर गए थे, उनको सुनकर वापस आ गए. मैं अपने सम्मान से समझौता नही कर सकता,भले अपने विधायक का पद ठुकरा दूंगा. आगे उन्होंने कहा कि जितनी उसकी उम्र है मैं तब से राजनीति कर रह हूं. वहीं बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कहा कि हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था.

Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन चैलेंज में जुटेंगे 12 देश के धुरंधर, जानें पूरा शेड्यूल

इस प्रेस कांग्रेस में जनता कांग्रेस के एक और विधायक प्रमोद शर्मा भी शामिल थे. उन्होंने भी धरमजीत सिंह का समर्थन किया है. उन्होंने अमित जोगी पर आरोप लगाया है कि अमित जोगी बाथरूम में बैठकर फैसला करते है. अगर मुझे भी पार्टी से बाहर निकलना चाहते है तो निकाल दे. वो स्वतंत्र है. ये जो बैठक बुलाई गई थी, इसकी हमे कोई जानकारी नहीं है. केवल मीडिया से हमे जानकारी मिली है.

अमित जोगी का जवाब

धरमजीत सिंह की पीसी के बाद अमित जोगी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ठाकुर धर्मजीत सिंह जी मेरे लिए सदैव आत्मीय और सम्मानीय थे, हैं और रहेंगे. मेरे संस्कार मुझे यह अनुमति नही देते कि मैं अपने वरिष्ठजनों विशेषकर वो जो मेरे पिता की राजनीतिक छाया में पले बढ़े, उनकी किसी भी बात पर उनके विरुद्ध कुछ कहूँ. दुख केवल इस बात का है कि धरमजीत चाचा को क्षेत्रीय स्वाभिमान छोड़कर, छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बनना ज्यादा रास आया. रही बात मेरे विरुद्ध अनाप-शनाप बातें करने की तो मैं केवल इतना ही कहूँगा कि ये बातें ठाकुर धरमजीत सिंह नही बल्कि उनके अंदर का एकनाथ शिंदे बोल रहा है.

ये भी पढ़ें

Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार की तैयारी, बहुत जल्द उड़द-मूंग और अरहर दालों की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget