एक्सप्लोरर

कौन हैं चैतन्य बघेल जिन्हें ED ने किया गिरफ्तार? पहले रियल एस्टेट, फिर नेता और अब खेती की जिम्मेदारी

Who is Chaitanya Baghel: चैतन्य पर शराब घोटाले की रकम से संपत्ति खरीदने का आरोप है. इससे पहले, ईडी ने कई अन्य अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है.चैतन्य रियल एस्टेट से जुड़े थे और अब खेती करते हैं.

छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड पड़ी. ईडी भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर ले गई है. 

कौन हैं चैतन्य बघेल?
चैतन्य बघेल छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे हैं. चैतन्य भी कांग्रेस से जुड़े हुए हैं, लेकिन राजनीति में अभी तक कदम नहीं रखा है. उनके पास फिलहाल कोई पद नहीं है. साल 2018 से 2023 के बीच में जब भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब चैतन्य बघेल राजनीति में आने का प्लान कर रहे थे, लेकिन फिर 2024 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार वापस नहीं आई.

लोकसभा चुनाव में जब भूपेश बघेल को कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट से टिकट दिया तो अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनकी विधानसभा सीट पाटन पर चैतन्य को टिकट मिलेगा. हालांकि, भूपेश बघेल के हारने के बाद ऐसा नहीं हो सका. इससे पहले चैतन्य बघेल रियल एस्टेट से जुड़े हुए थे. अब पारिवारिक खेती संभाल रहे हैं. 

ED ने चैतन्य बघेल पर क्यों साधा निशाना?
छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और कोटा विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, रायपुर के पूर्व मेयर ऐजाज ढेबर के भाई, पूर्व IAS अफसर अनिल टूटेजा और आबकारी विभाग के पूर्व MD पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है. ईडी को कथित तौर पर पता चला है कि शराब घोटाले का पैसा चैतन्य बघेल और उनके करीबियों की प्रॉपर्टी में निवेश किया गया है. 

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?
भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री कार्यकाल (साल 2018-23) के दौरान छत्तीसगढ़ में करीब 3200 करोड़ रुपये का शराब घोटाला सामने आया था. आरोप लगा कि घोटाले के सैकड़ों करोड़ रुपये से अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदी. चार्जशीट में बताया गया कि आरोपियों ने 61 लाख अवैध पेटी शराब बिकवाई है.

 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायगढ़: वॉलीबॉल खेलते समय 'काल' बनी नदी! गेंद के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, 3 घंटे बाद निकला शव
रायगढ़: वॉलीबॉल खेलते समय 'काल' बनी नदी! गेंद के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, 3 घंटे बाद निकला शव
'अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है स्टॉक'- पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय ने जनता को किया आश्वस्त
'अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है स्टॉक'- पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय ने जनता को किया आश्वस्त
Chhattisgarh: 1500 करोड़ के 'AI वीडियो' केस में NSUI नेता मास्टरमाइंड! भूपेश बघेल ने उठाए जांच पर सवाल
1500 करोड़ के 'AI वीडियो' केस में NSUI नेता मास्टरमाइंड! भूपेश बघेल ने उठाए जांच पर सवाल
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संभल में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर जारी नोटिस पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें क्या है मामला?
संभल में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर जारी नोटिस पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें क्या है मामला?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget