एक्सप्लोरर

CGBSE CG Board Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का जलवा, 12वीं में महक अग्रवाल और 10वीं में सिमरन सब्बा रहीं अव्वल

CGBSE CG Board Result 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से जारी 10वीं और 12वीं परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मार ली है. इस बार पूरे प्रदेश में 10वीं में टॉप टेन में 59 छात्रों ने जगह बनाई है.

CGBSE 10th 12th Result 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सीजी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार 10वीं और 12वीं दोनों ही बोर्ड एग्जाम के टॉप 10 में सबसे ज्यादा छात्राओं ने बाजी मारी है.

12वीं में महासमुंद जिले की बेटी महक अग्रवाल ने प्रदेश में टॉप किया है, उन्होंने कुल 97.40 फीसदी अंक प्राप्त किया  है. इसी तरह 10वीं बोर्ड एग्जाम में जशपुर जिले की सिमरन सब्बा ने पूरे छत्तीसगढ़ में टॉप किया है और 99.50 फीसदी अंक प्राप्त किया है. 

सीएम साय ने दी शुभकामनाएं
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टॉप करने वाले इन दोनों ही छात्राओं सहित अन्य टॉप 10 में शामिल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. 

बालिकाओं ने मारी बाजी
हाई स्कूल परीक्षा में साल 2024 में कुल 75.61 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए है. 10वीं में उत्तीर्ण बालिकाओं का फीसद 79.35 है और बालकों का फीसद 71.12 है. इसी तरह हायर सेकेंड्री में भी बालिकाओं ने बालकों के मुकाबले बाजी मार ली है.

हायर सेकेंड्री यानी 12वीं की परीक्षा में कुल 80.74 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. इसमें 83.72 फीसदी बालिकाओं ने और 76.91 फीसदी बालक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए. कुल मिलाकर इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में छत्तीसगढ़ की बेटियों ने बाजी मार ली है.

10वीं और 12वीं के टॉपर्स
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में 3 लाख 45 हजार 556 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जबकि 12वीं की परीक्षा में 2 लाख 61 हजार 22 छात्र-छात्राओं ने एग्जाम दिया था. उन्होंने बताया कि हायर सेकेंड्री की परीक्षा में 80 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, वहीं हाई स्कूल के परीक्षा में 75 फीसदी परीक्षार्थी  उत्तीर्ण हुए .


CGBSE CG Board Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का जलवा, 12वीं में महक अग्रवाल और 10वीं में सिमरन सब्बा रहीं अव्वल

(10वीं  बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में सिमरन सब्बा ने टॉप किया)

पुष्पा साहू ने बताया कि दोनों ही परीक्षा में बालकों की तुलना में बालिकाओं के कामयाबी का फीसद ज्यादा रहा है. 10वीं के टॉप टेन में 59 छात्रों ने स्थान बनाया. जशपुर के सिमरन सब्बा ने पहला स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा 12वीं की टॉप 10 की सूची में 20 विद्यार्थियों ने जगह बनाई. इसमें महासमुंद सरायपाली की महक अग्रवाल ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया.

जशपुर और बलौदा बाजार के छात्र रहे अव्वल 
प्रदेश में 10 वीं बोर्ड के एग्जाम में टॉप 10 में सबसे ज्यादा जशपुर और बालोद जिले के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है. इसके अलावा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बलौदा बाजार जिले के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है. 

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू ने कहा कि पिछले सालों की तुलना में शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है. यही वजह है कि सीजी बोर्ड की परीक्षा में कई छात्र-छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है है.

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh: सुकमा में छह इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, पूना नर्कोम अभियान से प्रेरित होकर लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजापुर के एकलव्य स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत, CM साय सख्त
बीजापुर के एकलव्य स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत, CM साय सख्त
BRICS पर कांग्रेस का वार, कहा- 'सिर्फ प्रचार से नहीं रुकेगा आतंकवाद'
BRICS पर कांग्रेस का वार, कहा- 'सिर्फ प्रचार से नहीं रुकेगा आतंकवाद'
रायगढ़: पत्थर-गिट्टी नहीं, इस चीज से बनी लंबी सड़क, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रायगढ़: पत्थर-गिट्टी नहीं, इस चीज से बनी लंबी सड़क, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
छत्तीसगढ़: बच्ची से रेप और हत्या के मामले में शख्स को सजा-ए-मौत
छत्तीसगढ़: बच्ची से रेप और हत्या के मामले में शख्स को सजा-ए-मौत

वीडियोज

MAYAWATI का बड़ा फैसला! ANAND KUMAR के बेटों का पत्ता साफ, भतीजी को मिलेगी कमान? ABPLIVE
BRICS SUMMIT 2026: Putin Vs Jinping, किसकी कार ज्यादा पावरफुल और खतरनाक? |ABPLIVE
Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ड्रोन हमले ने बंद कराई सऊदी की पाइपलाइन, क्या भारत पर होगा असर?
ड्रोन हमले ने बंद कराई सऊदी की पाइपलाइन, क्या भारत पर होगा असर?
'मेयर बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल' राजस्थान नतीजों के बीच कांग्रेस का गंभीर आरोप
'मेयर बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल' राजस्थान नतीजों के बीच कांग्रेस का गंभीर आरोप
बंगाल में सड़कों के बदले जाएंगे नाम, शुभेंदु सरकार ने की तैयारी, बन गई लिस्ट
बंगाल में सड़कों के बदले जाएंगे नाम, शुभेंदु सरकार ने की तैयारी, बन गई लिस्ट
आखिर कब तक? संजू सैमसन पर भड़के 2 दिग्गज, दिया रिएलिटी चेक
आखिर कब तक? संजू सैमसन पर भड़के 2 दिग्गज, दिया रिएलिटी चेक
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला मोशन पोस्टर, दिल छू लेगी 'सिया राम' की पहली झलक
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला पोस्ट, दिखी 'सिया राम' की पहली झलक
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
कब और किसने की थी लालबागचा राजा की पहली स्थापना, जानें इसकी पूरी कहानी
कब और किसने की थी लालबागचा राजा की पहली स्थापना, जानें इसकी पूरी कहानी
Embed widget