एक्सप्लोरर

'यह किसानों के लिए वरदान', बजट पर बोले CM विष्णुदेव साय, भूपेश बघेल ने क्या कहा?

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जिसको लेकर कांग्रेस का कहना है कि इसमें कई क्षेत्रों में धन के आवंटन में कटौती की गई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि यह देश के सभी नागरिकों के सपने को पूरा करने वाला है. सीएम साय ने कहा, '' मैं छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की तरफ से पीएम मोदी, निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को बधाई देता हूं. केवल बीजेपी सरकार ऐसा बजट पेश कर सकती है. इस बजट ने पीएम मोदी के वादे को पूरा किया है.''

विष्णु देव साय ने कहा कि मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है. कांग्रेस के शासन में दो लाख रुपये की आय पर भी टैक्स देना पड़ता था लेकिन टैक्स में राहत को 12 लाख तक बढ़ा दिया गया है. यह मध्यम वर्ग को राहत पहुंचाएगा. लोगों की क्रय की क्षमता बढ़ेगी और राज्य एवं देश को वित्तीय फायदा होगा. यह बजट किसानों के लिए भी वरदान साबित होगा.

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय बजट को अव्यवहारिक करार दिया. भूपेश बघेल ने कहा कि इस बजट में मध्यम वर्ग, गरीब और किसान के लिए कुछ नहीं है. आधारभूत संरचनाओं के लिए कुछ भी नहीं कहा गया है ऐसे में बेरोजगार युवाओं को कहां से रोजगार मिलेगा.

समाचार एजेंसी एएनआई से बतचीत में भूपेश बघेल ने कहा, ''वैसे भी रुपये का अवमूल्यन हो चुका है. 86 रुपया के पार हो चुका है. अंतर बढ़ाए हैं तो कुछ होने वाला नहीं है. किसी को फर्क पड़ने नहीं वाला है. मिडल क्लास, गरीब और किसान है उसके लिए बजट में कुछ नहीं है. तीसरी बात यह है कि बाजार बजट प्रस्तुत होने के बाद गिर कर बैठ गया है. लोग पैसे पहले ही बाजार से निकाल रहे थे और इससे प्रभाव पड़ेगा."

राजस्व घाटा कैसे कम होगा, बताया नहीं - भूपेश बघेल

भूपेश बघेल ने कहा, ''बजट में आधारभूरत संरचनाओं के लिए कुछ नहीं है. जिससे लोगों को रोजगार मिले. रोजगार भी नहीं मिलना है. इंफ्रास्ट्रक्टर में कुछ नहीं होना है. जनता के लिए कुछ नहीं है जो कहा गया है कि यह अव्यवहारिक बजट है. राजस्व घाटा कम कैसे होगा वह नहीं बताया. सब कुछ मुंगेरीलाल के हसीन  संपने जैसा है. यह लोकलुभावना है. जीएसटी, टैक्स इतने बड़ गए हैं कि आम उपभोक्ता त्राहि त्राहि कर रही है. उनकी राहत के लिए कुछ नहीं किया गया है. नौजवान के पास कोई काम नहीं है आधारभूत संरचना की बात नहीं है तो उन्हें काम नहीं मिला.''

कांग्रेस की ओर से बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है कि इसमें शिक्षा, ग्रामीण विकास और सूचना एवं दूरसंचार के फंड आवंटन में पिछले साल के मुकाबले कटौती कर दी गई है.

य़े भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, आशिक ने चित्रकूट वॉटरफॉल से लगा दी छलांग, मछवारे ने बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget