एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: शादी के प्रपोजल पर भड़की गर्लफ्रेंड ने कहा- तेरी औकात क्या है... प्रेमी ने कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है. प्रेमिका ने आरोपी द्वारा शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था. पुलिस ने हत्यारे आरोपी को जंगल से गिरफ्तार किया है.

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का बेरहमी से कत्ल कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था. दोनों करीब चार साल से संबंध में थे. शादी को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी. प्रेमिका ने जब शादी के लिए मना कर दिया तो प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रेमिका की हत्या का मामला दर्री थाना क्षेत्र के अटल आवास कॉलोनी का है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि शादी के लिए युवती ने मना कर दिया था. प्रेमिका ने कहा था, "तेरी क्या औकात है जो तुझसे शादी करूं." इसी बात पर युवक गुस्से में बेकाबू हो गया और प्रेमिका का गला घोंट दिया. इसके बाद जमीन पर सिर पटककर उसकी हत्या कर दी. अटल आवास कॉलोनी में रहने वाले युवक का नाम सुजान मलिक है, जबकि उसकी प्रेमिका का नाम मोनिका मंडल था. 

पुलिस ने बताया कि सुजान लागातार मोनिका को शादी के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान सुजान ने मोनिका को अपनी जान देने तक की धमकी दी. इसके बाद मोनिका सुजान के ट्यूशन पढ़ाने वाली घर गई थी, जहां इन दोनों के बीच झड़प हुई. इसी दौरान सुजान ने मोनिका की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर सुजान घर से जंगल की ओर भाग निकला. इस दौरान आस पास के नागरिकों ने सुजान को भागते हुए देख लिया और परिवार को सूचित किया गया. परिजन आनन-फानन में युवती को हॉस्पिटल ले गए, लेकिन ज्यादा खून बहने से युवती की मौत हो चुकी थी. इधर, पुलिस ने शिकायत मिलने पर सुजान को जंगल से गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें:

Punjab News: कांग्रेस छोड़ने वाले हर विधायक पर दांव नहीं लगाएंगे अमरिंदर सिंह, टिकट के लिए यह होगा पैमाना

PM Modi in Gorakhpur: पीएम मोदी का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget