एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बीजेपी ने शुरू की 2023 चुनाव की तैयारियां, सिर्फ एक विधानसभा में 6 हजार लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई

बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है. दिवाली मिलन समारोह के बाद बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक हुई है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अभी से मिशन 2023 में लिए तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की मौजूदगी में आज 6 हजार लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई है. राजधानी जिले के आरंग विधानसभा में शुक्रवार को बीजेपी ने दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया. इस दौरान पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय मौजूद रहें.

मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी बीजेपी

 दरअसल, बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है. दिवाली मिलन समारोह के बाद बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक हुई है. इस बैठक में बीजेपी ने मिशन 2023 के के लिए अब जमीनी मुद्दो की तलाश में जुट गई है. बीजेपी ने सड़क की लड़ाई के लिए कई विषयों पर मंथन किया है. इसमें कवर्धा विवाद, धर्मांतरण,धान खरीदी और राज्य में बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरने की रूपरेखा तैयार की जा रही है.

बीजेपी ने बोला कांग्रेस पर हमला

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने प्रेस कांफ्रेंस में राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है. डॉ रमन सिंह ने कहा है कि, कबीरधाम शांति का टापू कहलाता है. आज कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनिति कर रही है. बहु संख्यक को दबाने का परिणाम विस्फोटक हो चुका है. दिवाली के समय भी बीजेपी के लोगों को जेल में रखा गया. सरकार जिस सोच को लेकर चल रही उसमें उन्हें सफलता नहीं मिलेगी. झीरम कांड पर राज्य सरकार ने तीन नए बिंदुओं के साथ जांच के निर्देश दिए है. इसको लेकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. रमन सिंह ने कहा है कि, 8 साल में तैयार रिपोर्ट का एक पन्ना नही पलता गया और नए सिरे से जांच शुरू की जा रही है. प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने न्यायालय का अपमान किया है. आख़िर रिपोर्ट से इतना डर क्यों है, कोई तूफ़ान आ जाएगा, निर्णय लेने में सरकार की असफलता दिख रही है सरकार घबरा गई है.

आज बीजेपी की होगी कार्यकारिणी बैठक

छत्तीसगढ़ बीजेपी में बैठको का दौर शुरू हो गया है. शुक्रवार को पदाधिकारियों को बैठक हुई अब शनिवार को बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक रखी गई है. शनिवार सुबह से शाम तक बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आगामी आन्दोलन को लेकर मंथन किया जाएगा. आपको बता दें की इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी,बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत पार्टी के विधायक शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: शिक्षा के स्तर में बड़े बदलाव की तैयारी, दो दिवसीय कार्यक्रम में जुटेंगे कई दिग्गज

लखनऊ में आज से 'हुनर हाट' का आगाज, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत कई राज्यों के कारीगर दिखा रहे हैं अपना हुनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget