एक्सप्लोरर

लखनऊ में आज से 'हुनर हाट' का आगाज, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत कई राज्यों के कारीगर दिखा रहे हैं अपना हुनर

लखनऊ में आज से 32वें हुनर हाट का आयोजन शुरू हो गया है. हुनर हाट में छत्तीसगढ़, झारखंड के अलावा कई राज्यों के कलाकार और शिल्पकार अपना हुनर दिखाएंगे.

यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज से हुनर हाट (Hunar Haat) का आगाज हो गया है. हुनर हाट में देश के कोने-कोने से आए कलाकारों, शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने इस हुनर हाट का उद्घाटन किया. लखनऊ के अवध विहार योजना ग्राउंड में 'हुनर हाट' का आयोजन किया जा रहा है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि 12 से 21 नवंबर तक इस 32वें 'हुनर हाट' का आयोजन किया जाएगा.

कई राज्यों के शिल्पकार, कलाकार लेंगे हिस्सा
सरकारी बयान के मुताबिक, इस 'हुनर हाट' में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, नगालैंड, मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल सहित 30 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 600 दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर हिस्सा ले रहे हैं.

लकड़ी, बांस, शीशे पर दिखेगी कारीगरी
बयान के मुताबिक, लखनऊ हुनर हाट में कारीगर अपने साथ लकड़ी, बांस, शीशे, कपड़े, कागज और मिट्टी आदि के शानदार उत्पाद लेकर आये हैं. इसके अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारम्परिक पकवान भी उपलब्ध हैं. 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हुनर हाट में विश्वकर्मा वाटिका के अलावा सर्कस का भी प्रदर्शन होगा. हुनर हाट में देश के जाने-माने कलाकार प्रतिदिन सांयकाल विभिन्न सांस्कृतिक, गीत-संगीत के कार्यक्रम पेश करेंगे. उन्होंने बताया कि पिछले 6 वर्षों में हुनर हाट के माध्यम से छह लाख 75 हजार से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

MP News: स्टाफ की कमी के कारण सरकारी दफ्तर पर लगा ताला, मिट्टी की जांच के बिना खेती को मजबूर हुए किसान

Bihar Crime: घर लौट रहे व्यवसायी पर दिनदहाड़े अपराधियों ने किया हमला, ड्राइवर की मौत, मालिक ने भागकर बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget