एक्सप्लोरर

'मैं भारत की सांप्रदायिकता और...', बिलासपुर की मेयर ने ऐसा क्या बोल दिया कि दोबारा लेनी पड़ी शपथ?

Bilaspur News: बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने अपने पद की शपथ लेते समय 'संप्रभुता' की जगह गलती से 'सांप्रदायिकता' बोल दिया, जिसके बाद उन्हें दूसरी बार शपथ दिलाई गई.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने शुक्रवार (28 फरवरी) को अपने पद की शपथ लेते समय 'संप्रभुता' की जगह गलती से 'सांप्रदायिकता' बोल दिया, जिसके बाद उन्हें दूसरी बार शपथ दिलाई गई. शहर के मुंगेली नाका मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू अतिथि के रूप में मौजूद थे.

बिलासपुर के जिलाधिकारी अवनीश कुमार शरण ने बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर और 70 पार्षदों को शपथ दिलाई. शपथ लेते समय बीजेपी नेता विधानी ने कहा, 'मैं भारत की सांप्रदायिकता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगी.' इस बीच जिलाधिकारी ने हस्तक्षेप कर उन्हें सुधारने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने शपथ पूरी की. इसके बाद कुछ ही मिनटों बाद उन्हें दूसरी बार शपथ लेनी पड़ी.

BJP ने जीती अधिकतर सीटें
राज्य में हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए गए. जहां बिलासपुर में पूजा विधानी ने कांगेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोट से हराया है. नगरीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी ने राज्य के अधिकांश नगरीय निकायों में जीत हासिल की है. पार्टी ने उन सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद जीते, जहां चुनाव हुए थे. 49 नगर परिषदों में अध्यक्ष पद में से बीजेपी ने 35, कांग्रेस ने आठ, आम आदमी पार्टी (आप) ने एक, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने पांच पर कब्जा किया.

इसी तरह बीजेपी 114 नगर पंचायतों में से 81 में अध्यक्ष पद जीतने में सफल रही. कांग्रेस ने 22, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 10 पर कब्जा किया. वार्ड पार्षदों के कुल 3,200 पदों में से बीजेपी ने 1,868, कांग्रेस ने 952 और अन्य दलों और निर्दलीयों ने 380 पर कब्जा किया. 

बता दें विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को अच्छी सफलता मिली थी. इके बाद अब नगर निगम और पंचायत चुनाव में भी बीजेपी को बंपर जीत मिली है.

ये भ पढ़ें- Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, बीजापुर और सुकमा से 22 नक्सली गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget