एक्सप्लोरर

लग्ज़री गाड़ियों पर Reels बनाने के लिए NH पर लगाया जाम, छत्तीसगढ़ HC की नकेल पर हुआ एक्शन

Bilaspur News: बीजेपी नेता विनय शर्मा के बेटे देवांश शर्मा ने दो नई लग्ज़री गाड़ियां खरीदी थी, जिसके बाद वो अपने दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए नेशनल हाइवे 130 पर पहुंच गए और हाइवे जाम कर दिया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रईसजादों ने रील बनाने के लिए नेशनल हाइवे ही जाम कर डाला. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अब इस मामले में छत्तीसगढ़ हाई कार्ट ने संज्ञान लिया है. जिसके बाद पुलिस ने गाड़िया जब्त कर FIR दर्ज की है.

महंगी लक्ज़री गाड़ियों का काफिला किसी नेता का नहीं बल्कि बिलासपुर के रईसजादों का है, जिन्होंने महज रील बनाने के लिए छत्तीसगढ़ का सबसे व्यस्त नेशनल हाइवे को ही जाम कर डाला.

जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता विनय शर्मा के बेटे देवांश शर्मा ने दो नई लग्ज़री गाड़ियां खरीदी थी, जिसके बाद वो अपने दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए नेशनल हाइवे 130 पर पहुंच गए और हाइवे जाम कर दिया.

रील बनाने के लिए बाकायदा स्टूडियों से कैमरा और ड्रोन हायर किया गया था. वीडियो देवांश शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया. जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा.

पुलिस ने दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया है. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने बिलासपुर पुलिस से पूछा कि आखिर इन लक्ज़री गाड़ियों को जब्त क्यों नहीं किया गया. हाई कोर्ट ने पुलिस से शपथपत्र के माध्यम से जबाव मांगा है. जिसके बाद सकरी थाना पुलिस ने गाड़ियों को जब्त कर FIR दर्ज की है.

 मामले में हाई कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस तो हरकत में आई ही, लेकिन छत्तीसगढ़ का राजनीतिक पारा भी चढ़ गया. कांग्रेस ने सरकार पर रसूखदारों और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगा डाला. कांग्रेस का कहना है कि सरकार के संरक्षण में अपराधी और बीजेपी नेताओं के रिश्तेदार खुलेआम नियमों को तोड़ रहे हैं.

वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. बीजेपी ने कहा कि चाहे कोई भी हो नियम सबके लिए बराबर हैं और इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है. हालांकि हाई कोर्ट के संज्ञान के बाद कार्रवाई पर बीजेपी नेता कुछ नहीं कहा.

इसे भी पढ़ें: 'संविधान पर मंडरा रहे खतरे...', जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने दिया बड़ा बयान

 

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने KRK को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
मुंबई पुलिस ने केआरके को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

वीडियोज

J&K Weather Update: Jammu-Kashmir में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद | Snowfall
Weather Update: बर्फीली हवाओं से कांपा Delhi-NCR, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी! | Winter | Snowfall
Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने KRK को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
मुंबई पुलिस ने केआरके को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्यों चलता रहता है, क्या इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता या कुछ और है वजह?
प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्यों चलता रहता है, क्या इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता या कुछ और है वजह?
Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस सजाने के लिए ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन
77वें गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस सजाने के लिए ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन
Embed widget