एक्सप्लोरर

Bijapur News: पर्यटकों से गुलजार हुआ नम्बी वाटरफॉल, छत्तीसगढ़ के सबसे ऊंचे झरनों में शुमार, नए साल का जश्न मनाने पहुंच रहे लोग

Happy New Year 2024: पर्यटकों की सुविधा के लिए और स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन से लगातार ग्रामीण नंबी वाटरफॉल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे हैं.

Nambi Waterfalls: छत्तीसगढ़ के सबसे ऊंचे वाटरफॉल  में शुमार नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में स्थित नंबी वाटरफॉल इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हो गया है, हर रोज बड़ी संख्या में यहां पर्यटक इस खूबसूरत वॉटरफॉल को देखने पहुंच रहे हैं. दरअसल घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मौजूद यह वॉटरफॉल  नक्सलियों की मौजूदगी की वजह से गुमनाम था और पर्यटक इस खूबसूरत वॉटरफॉल से अंजान थे, लेकिन कुछ महीने पहले नंबी गांव के पास पुलिस कैंप खोले जाने के बाद अब यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और इस खूबसूरत वॉटरफॉल का लुत्फ उठा रहे हैं.

वहीं, आसपास के ग्रामीणों ने  प्रशासन से नंबी वाटरफॉल को पर्यटन स्थल के रूप में और विकसित करने की मांग की है ताकि उन्हें पर्यटकों के आने से रोजगार मिल सके. हालांकि नंबी जलप्रपात तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग नहीं है, लेकिन यहां तक पहुंचना एडवेंचर से भरा है. खुद ग्रामीणों ने यहां सड़क का निर्माण किया है.

400 फिट ऊंचाई से गिरता है वाटरफॉल
बीजापुर शहर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नंबी गांव में यह वाटरफॉल मौजूद है, चारों ओर पहाड़ियों से घिरा और घने जंगल के बीच मौजूद यह वाटरफॉल छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है. लगभग 400 फिट ऊंचाई से गिरते इस  वाटरफॉल  का नजारा देखते ही बनता है, साल 2015 में पहली बार इस वाटरफॉल की तस्वीर सामने आई थी. हालांकि उसके बाद भी नक्सलभय की वजह से यहां तक गिने-चुने ही पर्यटक पहुंच पाते थे. लेकिन अब गलगम और नंबी गांव में पुलिस कैंप खुलने के बाद पर्यटक इस वाटरफॉल तक पहुंच रहे हैं. 

वहीं, जानकारी के मुताबिक पिछले 4 महीनों में अब तक कुल 1200 पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं. वहीं नए साल के आगमन का जश्न मनाने हर रोज पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. खास बात यह है कि यहां पक्की सड़क नहीं होने की वजह से पर्यटक ट्रैकिंग कर पहुंच रहे हैं, स्थानीय ग्रामीण इन पर्यटकों की यहां तक पहुंचने में मदद कर रहे हैं, वाटरफॉल तक पहुंचने छोटे बड़े पत्थर, चट्टान और घने जंगल से होकर जलप्रपात के नीचे तक पहुंचा जा सकता है.

समिति की तरफ से ट्रैक से पहले प्रवेश शुल्क की पर्ची काटी जा रही है, हालांकि पर्यटकों की सुविधा के लिए और स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन से लगातार ग्रामीण नंबी वाटरफॉल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे हैं.

बस्तर के वाटरफॉल्स में बढ़ी रौनक
नंबी जलप्रपात के अलावा बस्तर संभाग के एक दर्जन से अधिक जलप्रपातों में इन दिनो बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. नए साल के आगमन का जश्न मनाने  बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं और कुछ पर्यटन स्थलों को डेवलप करने की मांग पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन से कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Hasdeo Forest Controversy: हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई का क्यों हो रहा है विरोध! जानें क्या है पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget