एक्सप्लोरर

Bijapur News: मारे गए साथी की याद में नक्सलियों ने किया जिला बंद का एलान, नेशनल हाईवे पर जलाई आग, दहशत फैलाने के लिए IED ब्लास्ट

Chhattisgarh News: फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है. बीजापुर और गीदम की तरफ से फोर्स पहुंचने के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले  में कुछ दिन पहले हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे गए अपने साथी के विरोध में नक्सलियों ने गुरुवार को बीजापुर जिला बंद का ऐलान किया है और अपने बंद के आह्वान के एक दिन पहले बुधवार देर रात नेशनल हाईवे- 63 में जमकर उत्पात मचाया है. बीजापुर जिले के बरदेला इलाके में नक्सलियों ने नेशनल हाईवे में लकड़ी जलाकर हाइवे में दहशत फैलाने की कोशिश की. साथ ही नेशनल हाइवे के पास में ही आईईडी ब्लास्ट किया और फोर्स के आने की सूचना पर कई राउंड फायरिंग भी की.

हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है. बीजापुर और गीदम की तरफ से फोर्स पहुंचने के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए. दरअसल नक्सली कुछ दिन पहले बीजापुर जिले में कोरंजेर बंदेपारा के जंगलो में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे गए अपने साथी डिवीसीएम सदस्य  कामरेड नागेश के विरोध में बीजापुर बंद का आह्वान किया है और गुरुवार सुबह से ही बंद का असर भी देखने को मिल रहा है. खासकर जिले के अंदरूनी इलाकों में आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. वहीं नेशनल हाईवे में भी दहशत का माहौल बना हुआ है.

नेशनल हाईवे में दहशत फैलाने लड़कियों में लगाई आग 
बीजापुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए बुधवार देर रात बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है, हालांकि इस नक्सली वारदात में किसी तरह से कोई हताहत नहीं हुई लेकिन पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और आसपास के सभी सीआरपीएफ कैंप और थाना को अलर्ट कर दिया गया है, दरअसल गुरुवार को नक्सलियों ने बीजापुर जिला  बंद का आह्वान किया है और उसके पहले अपने बंद को सफल बनाने के लिए जगदलपुर से बीजापुर नेशनल हाईवे -63 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए जमकर उत्पात मचाया है, गीदम थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात पुलिस को जानकारी मिली कि नेशनल हाईवे- 63में नक्सलियों ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है.

दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों ने लकड़ी इकट्ठे कर नेशनल हाईवे में आग लगा दी, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया, यही नहीं हाईवे के पास में ही एक आईईडी ब्लास्ट भी किया और काफी देर तक वहीं मौजूद रहे , जैसे ही गीदम और बीजापुर की तरफ से फोर्स निकली तो नक्सलियों ने कुछ राउंड फायरिंग भी की ,लेकिन बड़ी संख्या में पहुंची फोर्स को देखते हुए नक्सली अंधेरा का फायदा उठाते हुए मौके से भाग खड़े हुए, इधर नेशनल हाईवे में आगजनी की वजह से दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया है और लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला, हालांकि इस घटना में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई.

वहीं, नक्सलियों की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि नेशनल हाईवे में आवागमन बहाल कर दिया गया है, वहीं नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दी गई है. साथ ही सभी थानों और पुलिस कैंपों को अलर्ट कर दिया गया है, एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में अपने साथी के मारे जाने से नक्सली बौखलाए हुए हैं और दहशत फैलाने के लिए इस तरह की वारदात का अंजाम दे रहे हैं. 

विधानसभा चुनाव को देखते हुए और नक्सलियों के बंद को देखते हुए फोर्स को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है, लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्र में फोर्स अपना मूवमेंट जारी रखी हुई है. फिलहाल, अब इलाके में दहशत का माहौल नहीं है और अंदरूनी इलाकों में आवागमन प्रभावित न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: 18 लाख फर्स्ट टाइम वोटरों के लिए कांग्रेस का मैराथन, भूपेश बघेल और कन्हैया कुमार होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget