एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नक्सली कमांडर का नोटो से भरा बैग जब्त, 2000 रुपये के तीन सौ नोट मिले

Bijapur: बीजापुर में नक्सली कमांडर ने अपने पास रखे दो हजार के करीब 300 नोटों को अपने पहचान वालों के खातों  में जमा कराने के लिए अपने दो सहयोगियों को शहर भेजा. चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनको धर दबोचा.

Bijapur News: दो हजार के नोट बंद कर दिए जाने का साइड इफेक्ट बस्तर (Bastar) के नक्सली संगठनों में भी देखने को मिल रहा है. संगठन के बड़े नक्सली अपने लेवी (वसूली की रकम) को खपाने की जुगत में जुट गए हैं. बीजापुर (Bijapur) जिले में भी नक्सली कमांडर मल्लेश अपने पास रखें दो हजार के करीब 300 नोटों को अपने पहचान वालों के अलग-अलग बैंक खाते  में जमा कराने के लिए अपने दो सहयोगियों को बीजापुर शहर भेजा. लेकिन पुलिस ने मोबाइल चेक पोस्ट नाका पर चेकिंग के दौरान दोनों को धर दबोचा.

पुलिस ने उनके पास से काले रंग की बैग में 6 लाख रुपये बरामद किए. साथ ही अलग अलग बैंकों के 11 पासबुक और नक्सलियों की पाम्पलेट  और पर्चे भी बरामद किए. दोनों व्यक्तियों के पास इस पैसे से संबंधित कोई दस्तावेज और जानकारी नहीं थी. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ की. आखिरकार आरोपियों ने बताया कि यह पैसा नक्सली कमांडर मल्लेश का है. 

वसूली की रकम खपाने के फिराक में नक्सली
आरोपियों ने बताया कि उसने उन्हें बीजापुर के अलग-अलग बैंकों में अपने पहचान वालों के खातों में जमा करने के लिए दिया था, ताकि 2 हजार के नोट व्यर्थ ना जाए. फिलहाल पुलिस इन दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ विशेष सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस दोनों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है. बीजापुर के एसपी आंजनेय  वार्ष्णेय ने बताया कि आरबीआई के द्वारा 2 हजार रुपये के नोट बंद किए जाने के ऐलान के बाद से ही पुलिस ये अनुमान लगा रही थी कि नक्सली अलग-अलग ठिकानों से लिए गए अपने  लाखों रुपये की वसूली की राशि खपाने के फिराक में हैं.

नक्सली के 6 लाख रुपये जब्त
एसपी ने बताया कि इसे देखते हुए बीजापुर पुलिस पहले ही अलर्ट होकर लगातार सीमावर्ती इलाकों और नेशनल हाईवे पर हर दिन मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही है. शुक्रवार को भी पुलिस की टीम ने जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर  पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पुलिस को देख भागने लगे. उन्हें पुलिस ने घेराबंदी करके धर दबोचा. इसके बाद उनके काले रंग के बैग की चेकिंग की गई. इस दौरान  बैग में 2 हजार  के 3 बंडल 6 लाख नकदी बरामद की गई. साथ ही अलग-अलग बैंकों के 11 पासबुक और प्रतिबंधित नक्सली संगठन के पाम्पलेट और पर्चे भी बरामद किए गए. पुलिस ने बरामद रकम के संबंध में दोनों व्यक्ति से  पूछताछ  की, लेकिन दोनों के पास इस पैसे से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे.

एसपी ने क्या बताया
इसके बाद आरोपी गजेंद्र माड़वी से बरामद रकम के संबंध में जब बारीकी से पूछताछ की गई, तब उसने बताया कि उन लोगों को ये पैसे नक्सली संगठन के प्लाटून नंबर 10 के कमांडर मल्लेश ने अपने पहचान वालों के अलग-अलग खाते में जमा करने के लिए दिए. इसे जमा करने गजेंद्र माड़वी और लक्ष्मण कुंजाम दोनों ही आरोपी बीजापुर आए हुए थे. एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अगल- अलग लोगों के खाते में कुल 1 लाख 86 हजार रुपये जमा कराए और बताया कि बची हुई रकम अलग-अलग दिन में जमा कराने वाले थे.

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने जिन जिन के खातों में ये रकम जमा की है कि उनके बैंक खातों के डिटेल भी निकाली जा रही है. एसपी ने शंका जाहिर की कि बस्तर संभाग में नक्सली अपनी वसूली की रकम में मिले 2 हजार के नोटों खपाने के फिराक में हैं. इसे देखते हुए बीजापुर जिले में पूरी तरह से अलर्ट जारी किया गया है.

Chhattisgarh: सोनिया गांधी ने क्यों किया छत्तीसगढ़ विधानसभा का भूमि पूजन? CM बघेल ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget