एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस पर टेलीस्कोप से खगोलीय घटना देखेंगे लोग, फ्री में होगी व्यवस्था

International Astronomy Day: अकाशीय गतिविधि और घटनाओं को देखने के लिए खुले स्थान की आवश्यकता होती है. शहीद गार्डन में लोग घूमने आते हैं. इसलिए इस गार्डन का चयन किया गया है.

Bhilai Municipal Corporation : अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस (Astronomy Day) के दिन नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai) के द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है. इसके तहत शहीद पार्क सेक्टर 5 में भिलाई वासियों को 29 अप्रैल की रात 8 बजे टेलीस्कोप के माध्यम से ब्रह्मांड और खगोलीय घटनाओं का नजारा नि:शुल्क दिखाया जाएगा.  यहां के सभी वर्गों के लोग स्टार गेजिंग के माध्यम से अकाश गंगा से लेकर खगोलीय घटनाओं को देख पाएंगे.

110 गुना जूमिंग कैपेसिटी से ब्रह्मांड को देखेंगे लोग
महापौर नीरज पाल और निगम निगम आयुक्त रोहित व्यास की यह पहला अभिनव पहल है. इसमें खगोलीय घटनाओं से लोगों को अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा है. प्रोजेक्टर के माध्यम से भी ग्रहों के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा. इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. 110 गुना जुमिंग कैपीसीटी वाले रिफ्लेक्टिव टेलीस्कोप से ग्रहों को नजदीक से देखने का मौका पहली बार लोगो को मिलेगा.

शहीद गार्डन में होगा आयोजन
अकाशीय गतिविधि और खगोलीये घटनाओं को देखने के लिए खुले स्थान की आवश्यकता होती है. शहीद गार्डन में लोग परिवार के साथ घूमने आते हैं. इसलिए इस गार्डन का चयन किया गया है. यहां आसानी से ग्रहों को निहारा जा सकेगा. सूर्य, चंद्रमा, तारे, पृथ्वी, जूपिटर आदि ग्रहों की विस्तृत जानकारी भी लोगों को 29 अप्रैल को दी जाएगी.

खगोलीय घटनाओं को देख सकेंगे लोग
ब्रह्मांड में होने वाली गतिविधियों, आसमान का रंग नीला क्यों होता है, तारे क्यों चमकते हैं, चांद और सूरज कहां छिप जाता है, रात के समय आसमान काला क्यों दिखाई देता है, गुरुत्वाकर्षण का क्या प्रभाव पड़ता है, कितने प्रकार के ग्रह होते हैं, चंद्रमा आर्बिट कैसे करता है, टिमटिमाते तारों आदि के बारे में जानने की जिज्ञासा हर किसी के मन में होती है. दूर आसमान में ग्रहों को नजदीक से देखने की उत्सुकता भी होती है. यह उत्सुकता 29 अप्रैल को आम लोगों के लिए दूर हो जाएगी. जो भी लोग टेलीस्कोप के माध्यम से ग्रहों को देखना चाहेंगे वह आसानी से ग्रहों को देख पाएंगे.

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Naxal Attack: 'नक्सलियों ने सरेंडर नहीं किया तो उनके मांद में घुसकर मारेंगे', दंतेवाड़ा हमले के बाद बोले CM बघेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget